बाहुबली धनंजय सिंह की तीसरी पत्नी को मिला जौनपुर से टिकट, बड़ी दिलचस्प है प्रेमकहानी
Dhananjay Singh Personal life: आज सुबह बीएसपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावों को लेकर एक नई लिस्ट जारी की है, जिसमें उसने पूर्व सांसद और मौजूदा दौर में जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को उत्तर प्रदेश की जौनपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया है।

आपको बता दें कि धनंजय सिंह को जिला कोर्ट ने 'नमामि गंगे' के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल केस में 7 साल की सजा की सुनाई है इसलिए वो चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।
धनंजय सिंह को मिली सजा
मालूम हो कि धनंजय सिंह एक दिन पहले ही इस केस में दोषी करार दिए गए थे और कोर्ट ने आज के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था।आपको बता दें कि धनंजय सिंह पर अभिनव सिंघल का अपहरण करके, रंगदारी मांगने और धमकाने का आरोप लगा था, जो कि जांच में सही पाया गया।
कोर्ट के फैसले के बाद धनंजय सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने के मंसूबों पर पानी फिर गया है। आपको बता दें कि जौनपुर समेत पूरे पूर्वांचल में धनंजय सिंह को लोग 'बाहुबलि 'कहकर संबोधित करते हैं।
पर्सनल लाइफ भी काफी विवादों में रही
उनका राजनीतिक सफर तो हर किसी को पता है लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी विवादों में रही है। यूपी के इस दबंग नेता ने तीन शादियां की हैं। इनकी पहली शादी मीनू नाम की महिला से साल 2006 में हुई थी लेकिन शादी के मात्र दस महीने बाद ही उनकी रहस्यमय स्थितियों में मौत हो गई थी, हालांकि इसे आत्महत्या ही कहा गया था लेकिन आज तक मीनू सिंह की मौत एक राज ही है।
तो वहीं इसके बाद साल 2009 में इन्होंने डॉ जागृति सिंह से शादी की थी। साल 2012 में धनंजय सिंह ने मल्हनी सीट से जागृति सिंह को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़वाया था, वो उस वक्त बसपा हाई कमान के फैसले से नाराज थे। हालांकि जागृति सिंह जीत नहीं पाई, वो भी काफी विवादों में रही हैं। साल 2013 में उन पर घर की नौकरानी की पीट-पीट कर मारने का आरोप लगा था और वो इस मामले में अरेस्ट भी हुई थीं।
साल 2017 में हुआ तलाक, दूसरी शादी से है एक बेटा
उस वक्त धनंजय सिंह और जागृति पर सबूतों से छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगा था, हालांकि बाद में वो जेल से छूट गईं थीं लेकिन साल 2017 में उनका और धनंजय सिंह का तलाक हो गया, आज तक इस तलाक की वजह किसी को पता नहीं है। इस शादी से कपल को एक बेटा भी है जो कि फिलहाल धनंजय सिंह के साथ ही रहता है।
तलाक लेने के बाद ही साल 2017 जून में धनंजय सिंह ने दक्षिण भारत के एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखने वाली श्रीकला रेड्डी से शादी की, ये विवाह इसलिए भी काफी चर्चित रहा क्योंकि ये पेरिस में हुआ था। इस शादी के बाद लखनऊ में धनंजय सिंह ने एक ग्रैंड फंक्शन दिया था, जिसमें राजनीति जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं।
श्रीकला रेड्डी 2019 में भाजपा की सदस्य बनी
इस पार्टी में योगी सरकार के भी कई मंत्री भी मेहमान बनकर पहुंचे थे और इसके बाद श्रीकला रेड्डी 2019 में भाजपा की सदस्य बनी और साल 2021 में उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीता था,जिसके पीछे कारण केवल धनजंय सिंह को ही बताया गया था, इस शादी से कपल को दो बच्चे ( एक बेटा और एक बेटी) है।












Click it and Unblock the Notifications