बाहुबली धनंजय सिंह हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक, पेरिस में तीसरी शादी रचाने वाले नेता की कितनी है नेट वर्थ?

Dhananjay Singh: उत्तर प्रदेश की जौनपुर सीट से पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह को धमकी और अपहरण मामले में कोर्ट ने दोषी करार दिया है। उनके ऊपर नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल का चार साल पहले अपहरण कराने, पिस्टल सटाकर रंगदारी मांगने, गालियां और धमकी देने का आरोप है।

उत्तर प्रदेश के चर्चित राजनेता रहे धनंजय सिंह की गिनती बाहुबली नेताओं में होती है। 25 साल से ज्यादा वक्त से राजनीति में सक्रिय धनंजय सिंह अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं।

Dhananjay Singh Net Worth

लोकसभा चुनाव लड़ने की कर रहे थे तैयारी
धनंजय जौनपुर से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। अदालत ने उनकी जमानत को रद्द करने का आदेश दिया है। धनंजय और उसके सहयोगी को सीधे जिला जेल भेज दिया गया।

यदि उन्हें दो साल या उससे अधिक की सजा सुनाई जाती है, तो धनंजय आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे, जब तक कि ऊपरी अदालत द्वारा सजा पर रोक नहीं लगा दी जाती। आपको बता दें,अपहरण के मामलों में न्यूनतम सजा सात साल है।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं धनंजय सिंह?
धनंजय सिंह बनसफा सिकरारा के रहने वाले हैं। उनके पास 23 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। चुनाव के दौरान उनके द्वारा घोषित किए गए ब्योरे के अनुसार वो 23,39,90,165 रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। इसके अलावा उनके पास 1 करोड़ 70 लाख के लगभग की देनदारियां भी हैं।

बात करें धनंजय सिंह की पत्नी की तो उनके पास 7 करोड़ 80 लाख की संपत्ति है। साल 2020 के मल्हनी उपचुनाव में धनंजय के नाम पर चल संपत्ति एक करोड़ 93 लाख तो पत्नी के नाम दो करोड़ 92 लाख की संपत्ति थी। इसी तरह अचल संपत्ति के नाम पर धनंजय के पास चार करोड़ 71 लाख तो पत्नी के नाम पर एक करोड़ 35 लाख थी।

ज्वेलरी के शौकीन हैं धनंजय सिंह
धनंजय सिंह और उनकी पत्नी गहनों का काफी शौक रखते हैं। उनके पास 68 लाख से ज्यादा मूल्य के गहने हैं। जबकि उनकी पत्नी 1 करोड़ 74 लाख मूल्य के गहनों की मालकिन हैं।

धनंजय के नाम पर 31 लाख कीमत की फार्च्यूनर के साथ-साथ कुल 114 लाख से ऊपर के कीमत की गाड़ियां हैं। जबकि पत्नी के नाम पर 11 लाख से ऊपर की एक गाड़ी है।

धनंजय सिंह ने पेरिस में रचाई थी तीसरी शादी
धनंजय सिंह ने 2006 में मीनू सिंह से शादी रचाई थी। शादी के एक साल भी नहीं हुए थे कि उनकी पहली पत्नी ने खुदकुशी कर ली। पहली पत्नी की मृत्यु के बाद धनंजय ने 2009 में जागृति के साथ ब्याह रचाया।

धनंजय के इस रिश्ते ने भी 10 साल से पहले ही दम तोड़ दिया। जागृति से धनंजय का 2017 में तलाक हो गया। जागृति पेशे से एक डॉक्टर थी। उन्होंने 2012 में विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। उनके ऊपर घर की मेड की हत्या का भी आरोप लगा था।

जागृति से अलग होने के बाद धनंजय ने 2017 में ही श्रीकला रेड्डी से विवाह किया। श्रीकला निप्पो बैटरी समुह से ताल्लुक रखती हैं। श्रीकला भी तलाकशुदा हैं।

श्रीकला का ताल्लुक तेलंगाना प्रांत के रईस सियासी परिवार से है और उनके पिता स्वर्गीय जितेंद्र रेड्डी नलगोंडा जिले की कोऑपरेटिव के अध्यक्ष रह चुके हैं। श्रीकला के पिता तेलंगाना की हुजूरनगर विधानसभा सीट से निर्दल विधायक भी रहे हैं। उनकी माता ललिता रेड्डी पैतृक गांव और रत्नावरम की सरपंच रह चुकी हैं।

खबरों के मुताबिक धनंजय सिंह ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में श्रीकला रेड्डी से शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो गई थीं। लखनऊ के एक बड़े होटल में उन्होंने शानदार रिसेप्‍शन पार्टी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+