यूपी एटीएस ने इस साल धर्मातंरण में 17 गिरफ्तारियां की, कई आंतकी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश: DGP
यूपी एटीएस ने इस साल धर्मातंरण में 17 गिरफ्तारियां की, कई आंतकी मॉड्यूल का किया पर्दाफाश: DGP
लखनऊ, 30 दिसंबर: उत्तर प्रदेश के डीजीपी मुकुल गोयल ने साल 2021 में सूबे की पुलिस खासतौर से आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) के कामकाज का ब्यौरा दिया है। गुरुवार को लखनऊ में आईजी एटीएस जीके गोस्वामी और दूसरे वरिष्ठ पुलिस अफसरों के साथ प्रेस वार्ता में मुकुल गोयल ने कहा कि ये साल यूपी एटीएस के लिए कई उपलब्धियों वाला रहा है। उन्होंने बताया कि इस साल एटीएस ने अवैध धर्मातंरण में 17 गिरफ्तारियां कीं। ये गिरफ्तारियां यूपी के अलावा भी कई राज्यों से की गईं। वहीं कई आतंकी साजिशों का भी पर्दाफाश किया गया।

मुकुल गोयल ने बताया कि यूपी एटीएस ने इस साल अवैध धर्मांतरण में मौलाना कलीम सिद्दीकी, उमर गौतम और सलाऊद्दीन सहित 17 आरोपी गिरफ़्तार किए। एटीएस ने इस साल 12 अभियोग दर्ज किए और 91 लोगों की कस्टडी रिमांड ली। इसके साथ ही 2021 में एटीएस ने अवैध रूप से रह रहे चार चीनी, 16 रोहिंग्या और 19 बांग्लादेशी गिरफ्तार किए।
यूपी एटीएस ने 2021 में करीब 100 करोड़ से अधिक की राशि का बैंक और हवाला के माध्यम से आदान-प्रदान और धार्मिक ट्रस्टों के नाम पर इनकी संपत्तियों का खुलासा किया। इस अभियोग में विदेश से फंडिग करने वालों पर भी कार्रवाई की गई। इन तीनों आरोपियों के बैंक खातों से देश-विदेश से लगभग 55 करोड़ रुपए का आदान प्रदान हुआ है और शेष धन हवाला के माध्यम से आया है।
कई आतंकी मॉड्यूल का भी पर्दाफाश
डीजीपी ने बताया कि उत्तर प्रदेश एटीएस ने इस साल कई आंतकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया। इसमें काकोरी, लखनऊ में एक्यूआईएस मॉड्यूल और प्रयागराज में आईएसआई मॉड्यूल का खुलासा प्रमुख है। इस कार्रवाई में कुकर बम, कारतूस और आरडीएक्स जैसे विस्फोटक बरामद किए गए। डीजीपी ने ये भी बताया कि इस साल एटीएस ने कैपिसिटी बिल्डिंग पर जोर दिया और टीमों को विशेषज्ञों से प्रशिक्षण दिलाया गया।












Click it and Unblock the Notifications