यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले, शाम तक हो जाएगा मंत्रियों के विभागों का बंटवारा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि यूपी सरकार में शामिल मंत्रियों के विभागों का बंटवारा शाम तक हो जाएगा। योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के विभागों की सूची तैयार कर ली गई है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नई सरकार ने कार्यभार संभाल लिया है। यूपी सरकार में उपमुख्यमंत्री समेत 46 मंत्रियों ने शपथ ली है। हालांकि मंत्रियों के विभागों का बंटवार अभी नहीं हुआ है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि आज शाम तक नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो जाएगा।

keshav

19 मार्च को हुआ था योगी सरकार का शपथ ग्रहण

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि यूपी सरकार में शामिल मंत्रियों के विभागों का बंटवारा शाम तक हो जाएगा। योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के विभागों की सूची तैयार कर ली गई है। इसे राजभवन भेजा जाएगा। शाम 5 बजे तक मंत्रियों के विभागों की जानकारी सामने आ जाएगी। आज ही योगी कैबिनेट की पहली बैठक भी होगी। यूपी में नए मंत्रियों के विभागों के बंटवारे के बीच शाम में नए मंत्रियों की लोकभवन में बैठक होगी।

बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद नई सरकार का शपथ ग्रहण 19 मार्च को हुआ। गोरखपुर से लोकसभा सांसद योगी आदित्यनाथ को यूपी का मुख्यमंत्री बनाया गया। उनके साथ केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को यूपी का उपमुख्यमंत्री बनाया गया। नई सरकार में दो डिप्टी सीएम के साथ 46 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इनमें 22 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), 13 राज्यमंत्री हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+