UP News: डिप्टी सीएम केशव ने दी उद्धव ठाकरे को नसीहत, बोले- अब यहां हनुमानजी गदा लेकर घूम रहे

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए हुए कहा है कि उन्हें अपने बयान को लेकर माफी मांगनी चाहिए।

Dupty CM Keshav Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शिवसेना (यूबीटी) के बयान का जवाब देते हुए कहा है कि उद्धव ठाकरे को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। यूपी की कानून व्यवस्था बिल्कुल चुस्त दुरुस्त है क्योंकि यहां हनुमान जी गदा लेकर घूम रहे होंगे।

उद्धव ठाकरे

दरअसल उद्वव ठाकरे ने अपने एक बयान में कहा था कि यूपी में जब राम मंदिर का उदघाटन होगा उस समय गोधरा जैसी घटना हो सकती है। ठाकरे के इस बयान के बाद बीजेपी अब उनपर हमलावर है और उनसे माफी मांगने की मांग कर रही है।

राम मंदिर पर शिव सेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे की टिप्पणी पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केपी मौर्य ने पटलवार किया है। केशव ने कहा है कि जब रामलला 500 साल बाद अपने जन्मस्थान पर विराजमान होंगे तो उत्तर प्रदेश में किसी को खरोंच तक नहीं आएगी।

केशव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था अपनी जगह पर है। पुलिस हमेशा सक्रिय रहती है। उन्हें अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। ऐसी मानसिकता वाले लोग जानते हैं कि अब उत्तर प्रदेश में वह युग समाप्त हो चुका है।

केशव मौर्य आगे कहा कि उद्धव ठाकरे को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। यूपी में अब कानून व्यवस्था सही है। जब राम मंदिर को लेकर कोर्ट का फैसला आया तब कुछ नहीं हुआ, जब भूमि पूजन हुआ तब कुछ नहीं हुआ। अब राम मंदिर बन रहा है तब कुछ नहीं हो रहा है। जब उदघाटन होगा तब भी कुछ नहीं होगा क्योंकि हनुमान जी गदा लेकर चारों तरफ घूम रहे होंगें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+