Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

डिप्‍टी सीएम बृजेश पाठक का दावा- पीएम मोदी ने अयोध्‍या मंदिर बनवाया, अब सरकार बनते ही मथुरा की बारी है

उत्‍तर प्रदेश के उपमुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को सलेमपुर में जनसभा को संबोधित किया। उपमुख्‍यमंत्री पाठक भाजपा प्रत्‍याशी रविंदर कुशवाहा के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे।

यहां पर जनसभा को संबोधित कतरे हुए यूपी के डिप्‍टी सीएम रविंदर कुशवाहा ने क्षेत्र के लोगों का आभार जताया इसके साथ ही उन्‍होंने कहा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से हर दिन मैं जगह-जगह पर चुनाव प्रचार करने के लिए जा रहा हूं।

Brajesh Pathak

उन्‍होंने कहा हर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा को जनता का जबरदस्‍त समर्थन मिल रहा है। जिसको देखकर हम दावे से कह सकते हैं कि फिर एक बार मोदी सरकार। सीएम ने कहा भीड़ बता रही है कि भाजपा प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत रही है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जनसभा को संबोधित कतते हुए कहा इस बार के आम चुनाव की लड़ाई में एक तरफ राम मंदिर बनवाने वाले राम भक्तों से है तो दूसरी तरफ कार सेवकों पर गोली चलवाने वाले लोगों के बीच है।

उन्‍होंने ये आपको तय करना होगा कि आप किसकी तरफ रहेंगे। उन्‍होंने समाजवादी पार्टी ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाई थी जिससे अयोध्‍या की धरती खून से लाल हो गई थी। उन्‍होंने कहा भाजपा जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर कार्य करती है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में अयोध्या में भव्य मंदिर बना और अब सरकार बनते ही मथुरा की बारी है। मथुरा में कृष्ण भगवान बांसुरी बजाकर इंतजार कर रहे हैं। आप मोदी जी के हाथों के मजबूत कीजिए। जल्द ही अदालत के माध्यम से भगवान कृष्ण पूरी दुनिया के सामने बांसुरी बजाते नजर आएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+