Ghoshi By Election: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- डबल इंजन सरकार की जीत होगी तभी होगा विकास
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने घोषी में समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि यहां पूरा खानदान ही उतर आया है। इसका मतलब है कि बीजेपी जीत रही है।
Ghoshi By Poll: उत्तर प्रदेश में मऊ जिले की घोषी विधानसभा सीट पर उपचुनाव चल रहा है। इस चुनाव को लेकर दोनों दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। घोषी उपचुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने घोषी की जनता से अपील करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार को जिताएंगे तभी क्षेत्र का विकास संभव है।

ब्रजेश पाठक ने घोषी में किया प्रचार
भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के पक्ष में मतदान करने की अपील करने के लिए आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और मंत्री जितिन प्रसाद ऊर्जा मंत्री एके शर्मा समेत कई दिग्गज नेता कार्यकर्ताओं और जनता के साथ बैठक कर भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को जीतने की अपील करने के साथ ही कहा कि डबल इंजन की सरकार जब होगी तभी विकास संभव है।
विकास के लिए दारा सिंह को जिताने की अपील
पाठक ने कहा कि विकास के लिए दारा सिंह जरूरी घोसी विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान एक तरफ चुनाव जीत रहे हैं सभी जाति धर्म और समुदाय संप्रदाय के लोग भाजपा प्रत्याशी के साथ में है सभी लोगों का बीजेपी को समर्थन प्राप्त है समाजवादी पार्टी की अराजकता गुंडे के दंगों से जनता अब चुकी है।
सपा आएगी तो फैलेगी अराजकता
बृजेश पाठक ने घोसी की जनता से खास कर कहा कि जब-जब समाजवादी पार्टी सत्ता में रही है अराजकता और गुंडे का आलम सड़कों पर दिखाई पड़ता रहा है बहू बेटियों की इज्जत हमेशा से खतरे में रही है घर मकान दुकान कब किसका कब्जा हो जाएगा किसी को पता नहीं चलता था यह लोग अब फिर से सक्रिय हो रहे हैं। घोसी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ही चुनाव जीतेंगे और कमल का फूल ही खिलेगा वहीं समाजवादी पार्टी के
पाठक ने समाजवादी पार्टी पर किया कटाक्ष
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह वह लोग हैं जो चांदी का चम्मच मुंह में लेकर के पैदा हुए थे। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता बेस पार्टी है और यह गरीबों की पार्टी है यह उनका हक दिलाते हुए सबको साथ लेकर चलने का काम करती है। हमारे साथ देखेंगे कि आप लोग ओबीसी समाज के सभी वर्गों के लोग बीजेपी के साथ जुड़े हुए हैं समाज के मुख्य धारा में लोग कम कर रहे हैं और हम सभी को लेकर साथ चल रहे हैं।
घोषी में प्रचंड बहुमत से जीतेगी बीजेपी
बृजेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक तरफ चुनाव जीत रही है इसीलिए तो आप देख रहे हैं कि समाजवादी पार्टी का पूरा खानदान चुनावी मैदान में उतर गया है। बीजेपी प्रचंड बहुमत से आ रही है दारा सिंह चुनाव जीत रहे वही अंसारी परिवार के चुनावी मैदान में आने पर कहा कि अब सभी लोग आएंगे उन सबों का कोई मतलब नहीं है।
(इनपुट: संवाद सूत्र- सुशील सिंह, मऊ, उत्तर प्रदेश)












Click it and Unblock the Notifications