कांग्रेस की अगुवाई वाले गठबंधन में पड़ चुकी हैं कई गांठे, नहीं है इसका कोई भविष्य- केशव प्रसाद मौर्य
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गठबंधन पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने इसके कोई भविष्य न होने की बात कही। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को वैश्विक नेता बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि तीसरी बार भी मोदी सरकार ही होगी। कांग्रेस के अगुवाई वाले गठबंधन में इतनी गांठे पड़ चुकी हैं कि उनका भविष्य अभी दिख रहा है। कई बार गांठे खुलती हैं और फिर गांठ पड़ जाती है। जनता का इस गठबंधन पर कोई भरोसा नहीं है। विश्वास को दूसरा नाम हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। यह विश्वास सिर्फ भारतीयों का ही नहीं बल्कि विदेशों ने भी पीएम पर भरोसा दिखाया है। आज पूरे विश्व में पीएम मोदी की ख्याति है उन्होंने देश को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई है। तीसरी बार, चौथी बार और बार- बार भाजपा सरकार होगी।

कहा कि आईएनडीआईए गठबंधन में एक अनार सौ बीमार की स्थिति है। आईएनडीआईए की सभी बैठकों से पहले कोई न कोई प्रधानमंत्री पद का दावेदार पैदा हो जाता है। उनके दावेदारों की स्थिति तराजू पर मेंढक तौलने जैसी है।












Click it and Unblock the Notifications