सीएम योगी के तंज पर केजरीवाल ने किया पलटवार, पूछा- अयोध्या की फ्री तीर्थ यात्रा पर आपको आपत्ति क्यों?

सीएम योगी के तंज पर केजरीवाल ने किया पलटवार, पूछा- अयोध्या की फ्री तीर्थ यात्रा पर आपको आपत्ति क्यों?

लखनऊ, 26 अक्टूबर: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दो दिन के अयोध्या दौरे पर हैं। अपने अयोध्या दौरे के दौरान अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता को अयोध्या में भगवान राम के दर्शन कराने के लिए मुफ़्त में व्यवस्था कराएंगी। केजरीवाल की घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के सामाजिक संपर्क अभियान को सम्बोधित करते हुए विपक्ष पर हमला बोला।

Delhi CM Arvind Kejriwal Ayodhya UP CM Yogi Adityanath Uttar Pradesh

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के सामाजिक संपर्क अभियान को सम्बोधित करते हुए कहा कि ये सपा, बसपा, कांग्रेस और अब एक दिल्ली वाले भी पहले भगवान श्री राम को गाली देते थे और अब माथा टेकने अयोध्या जा रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि पहले की सरकारों में होली, दिवाली, विजयादशमी, जन्माष्टमी, रामनवमी आदि पर कर्फ्यू लगाया जाता था, लेकिन अब दीवाली सहित सभी त्योहार राज्य के सभी नागरिकों द्वारा खुशी-खुशी मनाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं, सीएम योगी ने कहा कि इन लोगों से दिल्ली तो संभलता नहीं यूपी में फ्री-फ्री कर रहे हैं।

सीएम योगी के इस बयान पर पलटवार करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि योगी जी, दिल्ली मतलब सबको मुफ्त दवाई, बेहतर शिक्षा, बेटियों की सुरक्षा और बुजुर्गों का सम्मान है। आज मैंने ऐलान किया कि दिल्ली के लोगों को कल से अयोध्या तीर्थ यात्रा फ़्री कराएंगे। फिर इसे यूपी में भी लागू करेंगे। इस योजना से करोड़ों जनता प्रभु के दर्शन कर पाएगी। योगीजी, इसमें आपको आपत्ति क्यों?

दरअसल, रामलला के दर्शन करने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया था। केजरीवाल ने कहा था कि अगर उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनती है तो हम सभी उत्तर प्रदेश वासियों को अयोध्या में भगवान राम के दर्शन कराने के लिए मुफ़्त में व्यवस्था करेंगे, जैसी हमने दिल्ली में की है। कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना में हम कल स्पेशल कैबिनेट बैठक में अयोध्या को भी जोड़ेंगे और अब दिल्ली के लोग अयोध्या में राम जन्मभूमि आकर यहां के दर्शन भी कर पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+