डीएलएड डिग्रीधारकों के लिये खुशखबरी, UPTET में कर सकते हैं आवेदन
दरअसल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज एक बड़े फैसले में डी.एलएड यानी डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन डिग्रीधारकों को तब राहत दी जब डी.एलएड डिग्रीधारकों को यूपी टेट में आवेदन करने के योग्य माना।
इलाहाबाद। डी.एलएड डिग्रीधारकों के लिये खुशखबरी है। अब वह यूपी टेट में आवेदन कर सकते हैं। इस बारे में राज्य सरकार व परीक्षा नियामक अधिकारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निर्देश दिया है। दरअसल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आज एक बड़े फैसले में डी.एलएड यानी डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन डिग्रीधारकों को तब राहत दी जब डी.एलएड डिग्रीधारकों को यूपी टेट में आवेदन करने के योग्य माना।

हाईकोर्ट ने कहा कि एनसीटीई द्वारा निर्धारित योग्यता के तहत डीएलएड मान्य डिग्री है और डीएलएड डिग्री तो बीटीसी के समकक्ष है। ऐसे में डीएलएड धारकों को योग्य न मानना गलत है। डीएलएड धारक, यूपी टेट में आवेदन कर सके उसके लिये राज्य सरकार व्यवस्था करे और परीक्षा नियामक प्राधिकारी तत्काल इसे लागू करे।
जानिए पूरा मामला
दरअसल यूपी टेट में आवेदन करने के लिये योग्यता के क्रम में जिन डिग्रियों का विकल्प दिया है उसमें डी.एलएड का विकल्प ही नहीं है। इस बारे में डी.एलएड डिग्री धारकों ने परीक्षा नियामक से मांग की तो यह कहते हुये मांग खारिज कर दी गयी कि टेट के लिये शासन से जो योग्यता निर्धारित है, वह डी.एलएड डिग्री धारक पूरा नहीं करते। इस पर डी.एलएड डिग्री धारक हाईकोर्ट की शरण में गये। जहां आज सुनवाई करते हुये न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा ने डी.एलएड डिग्री धारकों के हक में फैसला सुनाया ।












Click it and Unblock the Notifications