APPLY: यूपी ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में मदरसा बोर्ड की डिग्रियां मान्य

इसे अभ्यर्थियों द्वारा हाईकोर्ट में चैलेंज किया गया, जिस पर फैसला सुनाते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में मदरसा बोर्ड की डिग्रियों को मान्यता दिए जाने का आदेश दिया है।

इलाहाबाद। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मदरसा बोर्ड की डिग्रियों को ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिये मान्य घोषित कर दिया है, साथ ही भर्ती को ऑनलाइन प्रक्रिया से पूरी करने का निर्देश दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद ये साफ हो गया है कि यूपी में अब मदरसा बोर्ड की डिग्रियों से भी ग्रामीण डाक सेवक की नौकरी मिल सकेगी। गौरतलब है कि डाक विभाग में बंपर वैकेंसी के तहत डाक सेवकों के 5314 पदों पर आवेदन मांगे गए थे लेकिन भर्ती के विज्ञापन में मदरसा बोर्ड की डिग्रियों को अमान्य माना गया था। इसे अभ्यर्थियों द्वारा हाईकोर्ट में चैलेंज किया गया, जिस पर फैसला सुनाते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में मदरसा बोर्ड की डिग्रियों को मान्यता दिए जाने का आदेश दिया है।

Degrees of Madarsa Board in UP Rural Postal Service Recruitment Valid now
Degrees of Madarsa Board in UP Rural Postal Service Recruitment Valid now

भर्ती संबंधी जानकारी

डाक विभाग में 5314 डाक सेवकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है और आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है। पोस्टमॉस्टर जनरल कार्यालय उत्तर प्रदेश के आधीन हो रही ये भर्ती उत्तर प्रदेश परिमंडल में इलाहाबाद, आगरा, बरेली, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ के खाली पदों के लिए होगी। आवेदन के बाद चयन मेरिट के आधार पर होगा। आवेदक एक साथ पांच विकल्प चुन सकते हैं। प्रति विकल्प 100 रुपए की फीस जमा करनी होगी। आवेदन में अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अवश्य लिखे। भर्ती संबंधी सूचनाएं इस पर अपडेट होंगी। आवेदन करने के लिए आप डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट httpp://indiapost.gov.in जाए। यहां आप आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते है। सीधे आवेदन करने के लिए लिंक httpp//appost.in/gdsonline पर जाएं। यहां सीधे आवेदन कर सकते हैं।

Degrees of Madarsa Board in UP Rural Postal Service Recruitment Valid now

● पद - ग्रामीण डाक सेवक
● पद की संख्या - 5314
● ऑनलाइन आवेदन की तिथि - 30 अक्तूबर से
● आवेदन की अंतिम तिथि - 29 नवंबर
● आवेदन शुल्क सामान्य व ओबीसी - 100 रुपए
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+