अयोध्या में इस दीवाली जलेंगे लाखों दीप, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा नाम

Recommended Video

    Ayodhya की Diwali इस बार Guinness World Records में दर्ज कराएगी नाम, जाने क्यों | वनइंडिया हिंदी

    लखनऊ। अयोध्यावासियों के लिए इस बार दीपावली कुछ खास होने जा रही है। इस दीपावली अयोध्यावासी तीन लाख दीपक जलाकर 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ' में नाम दर्ज कराने की तैयारी कर रहे है। पर्यटन विभाग ने इसके लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। बता दें कि पिछले साल योगी सरकार द्वारा अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव देश-दुनिया में सुर्खियां बना था। इस बार यह आयोजन और भव्य तरीके से मनाने की तैयारी है।

    Deep Festival of ayodhya Will be recorded Guinness Book

    दीपावली के एक दिन पहले अयोध्या में दीपोत्सव कुछ खास ही होगा। इस बार यहा करीब तीन लाख दीपक जलाये जायेंगे। यह खुद में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा। इसी तरह पहली बार वहां विदेश से खास मेहमान आ रहा है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन की पत्नी किम युंग सूक दीपोत्सव की खास मेहमान होंगी। उनके साथ दक्षिण कोरिया से आने वाला सांस्कृतिक दल रामलीला का मंचन करेगा। इस अवसर पर निकलने वाली झांकियों में कोरिया की झांकी खास होगी। किम वहां कोरिया की रानी हियो ह्वांग की याद में 50 करोड़ की लागत से बनने वाले स्मारक की बुनियाद भी रखेंगी।

    Deep Festival of ayodhya Will be recorded Guinness Book

    मीडिया खबरों के अनुसार, इस बार आयोजन स्थल पर एक नहीं तीन मंच होंगे। पहले पर भगवान श्रीराम, सीता सहित होंगे। दूसरे पर संत-महात्मा बैठेंगे। तीसरा मंच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन, राज्यपाल राम नाईक, केंद्रीय मंत्रियों के लिए होगा। पिछली बार यह आयोजन सिर्फ एक दिन (18 अक्टूबर) का था। इस बार यह तीन दिन (चार से छह नवंबर) का होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+