SDM बनने के बाद छोड़ा, हत्या करवा देगी, फायदा उठाया? पति के हर आरोप पर ज्योति मौर्य का करारा जवाब

SDM Jyoti Maurya news: उत्तर प्रदेश सरकार की वरिष्ठ अधिकारी, बरेली की सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) ज्योति मौर्य इन दिनों अपने निजी जीवन और भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण सुर्खियों में हैं। ज्योति मौय के पति, जो पेशे से सफाई कर्मचारी हैं, आलोक मौर्य ने पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

आलोक मौर्य ने कहा, ''मैंने पढ़ाने के लिए पैसे दिए, SDM बनने के बाद मुझे धोखा दिया और होमगार्ड के जिला कमांडेंट मनीष दुबे के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर किया। मुझे हत्या की धमकी दी। मेरा फायदा उठाया...बच्चों से नहीं मिलने दे रही है...।'' ये तमाम वो आरोप है, जो आलोक ने ज्योति मौर्य पर लगाए हैं। अब ज्योति मौर्य ने इन सारे आरोपों का जवाब दिया है।

SDM Jyoti Maurya
  • - क्या आलोक मौर्य का फायदा उठाया है...? इंडिया टुडे के मुताबिक इस सवाल के जवाब में ज्योति मौर्य ने कहा, ''मेरे और मेरे पति आलोक मौर्य के रिश्ते अच्छे नहीं हैं। मैंने पहले ही कोर्ट में तलाक की याचिका दायर कर दी है। मैं इस मामले में कानून के मुताबिक आगे बढ़ा रही हूं।''
  • - ज्योति ने अपने पति आलोक मौर्य को जान से मारने की धमकी देने के आरोपों के बारे में कहा, ''यह पता लगाना जांच का विषय है कि उन्हें जान से मारने की धमकी किसने दी। जांच चल रही है, सबकुछ जल्दी साफ हो जाएगा।''

ज्योति ने कहा, ''हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। मैंने भी मामले पर अपने विचार रखे हैं। हमारा केस कोर्ट में चल रहा है। मैं कोर्ट में अपनी सारी बातों को रखूंगी। सोशल मीडिया पर कहानी का सिर्फ एक साइड है।''

  • - क्या एसडीएम बनने के बाद आलोक को छोड़ा...? इस सवाल के जवाब में ज्योति ने कहा, ''यह उनका दृष्टिकोण और सोचने का तरीका है। मैं इसपर कोई भी कमेंट नहीं करना चाहती।"
  • - वहीं कथित प्रेमी मनीष दुबे के साथ इंटरनेट पर वायरल हुई व्हाट्सएप चैट पर प्रतिक्रिया देते हुए, ज्योति मौर्य ने कहा, ''मेरा प्राइवेट चैट, सोशल मीडिया पर गलत तरीके से लीक किया गया है। इस मामले में मेरे पति के खिलाफ आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत पहले ही मैंने केस दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।''
SDM Jyoti Maurya

क्या है SDM ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य की कहानी...?

इस पूरे मामेल पर मीडिया का ध्यान तब गया, जब आलोक मौर्य का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, जिसमें वह अपनी पत्नी ज्योति मौर्य के एसडीएम बनने के बाद उसके छोड़ने की बात कह रहे थे। इस वीडियो में आलोक मौर्य को रोते हुए भी देखा जा सकता है।

वीडियो के वायरल होने के हाद ज्योति और आलोक ने एक-दूसरे के आरोपों का जवाब दिया। जिसके बाद ज्योति और आलोक मौर्य की कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। हर कोई इस मुद्दे पर अपनी राय दे रहा है।

जहां सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने आलोक के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और ज्योति को पति को धोखा देने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। ट्विटर पर कई दिनों तक 'ज्योति मौर्य बेवफा है' ट्रेंड में रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+