मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद की दो तस्वीरों ने पुलिस और प्रशासन पर खड़े किए सवाल
वाराणसी। मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या के बाद से कयासों और आशंकाओं का दौर शुरू हो गया है। बागपत जेल में माफिया डॉन मु्न्ना बजरंगी की हत्या दुश्मनी के चलते की गई या किसी साजिश का हिस्सा है, अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। घटना के बाद से पुलिस और प्रशासन की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। इसी बीच हत्या के बाद की दो तस्वीरें बहुत तेजी से वायरल हो रहीं हैं। दोनों ही तस्वीरें घटना के बाद की है।

जानकारी के अनुसार, मुन्ना की हत्या के बाद दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। इसमें से एक तस्वीर में मुन्ना के छाती पर बाईं तरफ एक गोली का निशान दिखाई दे रहा है वहीं दूसरी तस्वीर में ये निशान गायब है। इसको लेकर पुलिस और प्रशासन पर सवाल खड़े किए जा रहे है। प्रशासन पर आरोप लग रहा है कि हत्या के बाद तस्वीर खींचने के पश्चात भी मुन्ना के शरीर मे गोलियां दागी गई हैं।
ये भी पढ़ें- महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर नहीं करेगीं पंजाब पुलिस में नौकरी, परिवार का दावा
इस बारे में जब प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार से सवाल किया गया तो उन्होनें बताया कि तस्वीरों की जानकारी अभी हमें मिली है, और इस घटना की जांच की जा रही है। ADM लेवल की भी जांच चल रही है। यह मामला संज्ञान में आया है इसकी भी जांच कराई जाएगी।
गोली मार कर की गई थी हत्या
9 तारीख को बागपत जेल में गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप उसी जेल में बंद एक और गैंगस्टर सुनील राठी पर लगा था ,जो उसने पुलिस पूछताछ में कुबूल कर ली थी। उसके बाद जेल के गटर से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और कारतूस बरामद कर लिए गए थे। घटना के बाद प्रशासन की तरफ से जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बहरहाल इन दो तस्वीरों का सच क्या है, ये तो आने वाला वक़्त ही बतायेगा पर इतना तो है कि इन तस्वीरों ने पुलिस की परेशानी में और इजाफा कर दिया है। इन तस्वीरें को लेकर पुलिस पर उंगलियां उठ रही हैं।
ये भी पढ़ें- पुलिस ने चूक के आरोप को किया खारिज, कहा मुन्ना बजरंगी की सुरक्षा में नहीं थी कोई कमी
-
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार












Click it and Unblock the Notifications