8 साल की बच्ची से खौफनाक रेप-मर्डर मामले में दो को सजा ए मौत

फांसी की सजा का एलान होते ही अभियुक्तों के परिजनों में कोहराम मच गया और रोते-बिलखते परिजन सजा माफ करने की गुहार लगाने लगे।

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय न्यायाधीश चन्द्र भूषण सिंह ने एक मामले की सुनवाई करते हुए तीन अभियुक्तों में से दो को फांसी की सजा का एलान कर दिया। फांसी की सजा का एलान होते ही अभियुक्तों के परिजनों में कोहराम मच गया और रोते-बिलखते परिजन सजा माफ करने की गुहार लगाने लगे।

सजा के बाद अभियुक्तों के परिजनों में कोहराम

कन्नौज के छिबरामऊ थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय सोनिया (बदला हुआ नाम) के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर देने के मामले में तीन अभियुक्त पिछले चार सालों से कन्नौज जेल में बन्द थे जिसकी सुनवाई करते हुए मंगलवार 22 अगस्त को न्यायाधीश चन्द्र भूषण सिंह ने दो को फांसी की सजा का ऐलान कर दिया। इस मामले का तीसरा अभियुक्त नाबालिग है, उसको फांसी की सजा नहीं दी गयी। दोनों अभियुक्तों की फांसी की सजा का ऐलान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया और न्यायालय परिसर में ही चीख पुकार करते परिजन रोते-बिलखते रहे। परिजनों का कहना है कि सजा कम की जाये क्योंकि उनके छोटे-छोटे 6 बच्चे है।

कैसे दिया था वारदात को अंजाम

कैसे दिया था वारदात को अंजाम

25 जुलाई 2014 का दिन था, समय करीब 12 बजे का था, 8 वर्षीय नाबालिग सोनिया (बदला हुआ नाम) अपने घर से खेलने के लिए गांव में निकली थी। सोनिया के पिता मजदूरी करने चले गये थे और मां खेत पर घास लेने गयी थी। सोनिया को अकेला खेलता हुआ देख गांव के ही रहने वाले सुधीर पुत्र राजेन्द्र व जीतू पुत्र राजेश एवं सतीश पुत्र इतवारी ने एक राय होकर उसको टॉफी देने के बहाने अपने पास बुलाया और सुनसान जगह से उसको अपने साथ ले गये जहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अन्जाम दिया।

बोरे में मिली बच्ची की खून से सनी लाश

बोरे में मिली बच्ची की खून से सनी लाश

बच्ची ने तीनों आरोपियों को पहचान लिया था क्योंकि वह उसके ही गांव के लोग थे। इसी कारण अभियुक्तों ने उसकी हत्या कर शव को एक बोरे में भरकर गांव के बाहर सिपाही राम के खेत में फेंक दिया। जब सोनिया के घर पर उसकी मां और पिता वापस पहुंचे तो सोनिया को घर पर न देख दोनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं भी पता नही चला। जिसके बाद दूसरे दिन 26 जुलाई 2014 को सुबह करीब 6 बजे गांव के ही सिपाही राम के खेत के पास तालाब की मेड़ पर खून से लथपथ एक बोरे से सोनिया की लाश बरामद हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+