Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कुएं की सफाई करने उतरे बाप-बेटे की जहरीली गैस से मौत, बचाने उतरे एक के बाद एक दो लोग भी खत्म

एक-एक कर जहरीली गैस से इन सबकी दम घुटने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही गांव में कोहराम मच गया।

मिर्जापुर। मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र में कुएं की सफाई करने उतरे बाप-बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई है। मामला कलवारी कला गांव की है जहां कुएं में फंसे बाप-बेटों को बचाने की खातिर दो लोग वहां गए थे और जहरीली गैस का वो भी शिकार बन गए। एक-एक कर जहरीली गैस से इन सबकी दम घुटने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही गांव में कोहराम मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। तब ग्रामीणों ने कुएं में पानी छोड़ा औप किसी तरह चारों लोगों का शव बाहर निकला।

कुएं की सफाई करने उतरे बाप-बेटे की जहरीली गैस से मौत, बचाने उतरे एक के बाद एक दो लोग भी खत्म

भतीजे के साथ कूएं में उतरे थे भोला पटेल

कलवारी कला गांव में रहने वाले भोला पटेल (45) के घर के सामने लगभग 90 फीट गहरा और 30 फीट चौड़ा कुआं है। उसी कुएं में सिंचाई के लिए पंपिंग सेट भी लगा रखा है। बुधवार को दोपहर जब कुएं में झांककर देखा गया तो कई कबूतर मरे हुए दिखे। भोला पटेल अपने भतीजे अशोक पटेल (42) को साथ लेकर कुएं के पास पहुंचे और रस्सी खंभे में बांधकर नीचे उतरने लगे। इस दौरान भोला के हाथ से रस्सी छूट गई और वो कुएं में गिर गए। ये देख भतीजा अशोक भोला के बेटे राहुल (20) को इसकी जानकारी देने के साथ ही खुद मदद के लिए कुएं में जब उतरने लगा तो उसका भी दम घुट गया और वो भी पानी में गिर गया।

कुएं की सफाई करने उतरे बाप-बेटे की जहरीली गैस से मौत, बचाने उतरे एक के बाद एक दो लोग भी खत्म

पिता और चचेरे भाई को कुएं में गिरा देख राहुल (20) भी मदद के लिए रस्सी के सहारे उतरने लगा तो कुछ दूर जाने के बाद वो भी कुएं में गिर गया। तब तक मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी। पूरे गांव में कोहराम मच गया था। मौके पर पहुंचे पड़ोसी नियाज (30) भी हिम्मत दिखाते हुए तीनों को कुंए से बाहर लाने के लिए जब कुएं में उतरे तो वो भी काफी देर बाद भी बाहर नहीं निकले तो ग्रामीणों की बेचैनी बढ़ गई।

कुएं में पानी डालकर निकाला गया शव

किसी ने कुएं में जहरीली गैस होने की आशंका जताई। तब ग्रामीणों ने बाहर से कुएं में पानी डालने लगे। कुछ देर बाद जब गैस समाप्त हो गई तब ग्रामीण हिम्मत कर कुएं में रस्सी के सहारे उतरकर एक-एक कर चारों व्यक्तियों के शव को बाहर निकालने में सफल हुए। तब तक मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस सभी शवों को लेकर मंडलीय अस्पताल पहुंची। चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+