अजीब परिस्थिति में अधिकारी का शव मिलने से शहर में सनसनी, आखिर कैसे हुई मौत!
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर मे सोमवार की सुबह सहायक चकबंदी अधिकारी का संदिग्ध परिस्थितियों मे शव मिलने से हड़कंप मच गया। अधिकारी का आधा शव बेड पर तो आधा जमीन पर लटक रहा था। सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। हालांकि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

दरअसल मामला थाना जलालाबाद के गौसनगर मोहल्ले का है। हरदोई के रहने वाले अहबरन लाल यहां सहायक चकबंदी अधिकारी के पद पर तैनात थे। यहां वह किराए के मकान पर अकेले रहते थे। आज सुबह जब अहबरन लाल कार्यालय नहीं पहुचे तो उनके करीबियों ने उनको फोन करने की कोशिश की लेकिन फोन बंद बता रहा था। जिसके बाद कुछ लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो सहायक चकबंदी अधिकारी का शव आधा बेड और आधा जमीन पर लटक रहा था। जिससे लोगो मे हड़कंप मच गया।
उसके बाद विभागीय अधिकारियों को सूचना दी तो मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को घटना के बारे में बताया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक के परिजनों ने अभी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है ।
एसएसआई गंभीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई आरोप नही लगाया है। उनका कहना है कि उनके पिता का बिमारी के चलते मौत हुई है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications