ठंड में तीन दिन एटीएम की लाइन में लगा, हो गई मौत

उत्तर प्रदेश स्थित आजमगढ़ में 70 वर्षीय वृद्ध तीन दिन लगातार बैंक की लाइन में लगा था।

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश स्थित आजमगढ़ में ठंड से एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अमला मृतकों के घर गया और आर्थिक मदद भी दी। यह अलग बात है कि प्रशसन ने ठंड से मौत होने की बात नहीं स्वीकारी है।

एक घटना में मृत व्यक्ति का नाम सनकू राम उम्र 70 वर्ष पुत्र सुरेमन है। वह जिले के ही रौनापार थानाक्षेत्र के स्थानीय कस्बे का रहने वाला था।

atm

खाते में आई थी पेंशन

बीते दिनों उसका पेंशन का पैसा खाते में आया। ऐसे में वह चांदपट्टी यूनियन बैंक के अपने खाते से पेंशन का रूपया निकालने के लिए एक, दो व तीन दिसम्बर को लाइन में लगा।

किसी भी दिन उसे रूपये नहीं मिल सके। तीसरे दिन लाइन में लगे रहने के दौरान ही वह ठण्ड की अधिकता की वजह से गश खाकर गिर गया।

परिजनों ने उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।

सोमवार को हो गई मौत

वहां पर स्थिति में कोई सुधार न होने पर परिजनों ने उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गयी।

दूसरी घटना निजामाबाद थानाक्षेत्र के स्थानीय कस्बे में घटी। यहां पर ठण्ड लगने से निजामाबाद कस्बा निवासी राहुल उम्र 20 वर्ष पुत्र रामप्रसाद की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही एसडीएम निजामाबाद मौके पर पहुंच गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+