मुरादाबाद: दो दलित युवकों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप
यूपी के सहारनपुर में दलितों पर हो रहे हमलों के बीच मुरादाबाद में दो दलित युवकों का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। दोनों युवक आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं।
मुरादाबाद। यूपी के सहारनपुर में दलितों पर हो रहे हमलों के बीच मुरादाबाद में दो दलित युवकों का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवकों का नाम तरुण और मयूर है। दोनों युवक आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं।

गुरुवार को नागफनी इलाके के एक पार्क में इन दोनों युवकों का शव मिला। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बुधवार देर रात अपने घर से निकले थे लेकिन घर वापस नहीं लौटे। इस बीच दोनों के परिजनों ने इन्हें खोजने की कोशिश की लेकिन उनका कोई पती नहीं चला। गुरुवार सुबह एक पार्क में इन दोनों युवकों की लाश मिली।
दोनों युवकों को लकर इनके परिजन अस्पताल गए जहां डॉक्टर्स ने भी इन्हें मृत घोषित कर दिया। लेकिन हैरानी की बात यह है कि 2 दलितों की मौत हो गई लेकिन पुलिस विभाग का कोई अधिकारी घटना स्थल पर नही आया। उधर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर्स का बोलना है की लाश के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications