दो बोरियों से रिस रहा था खून, मिले महिला की लाश के कई टुकड़े

झाड़ी में दो बोरियां पड़ी थीं जिससे खून निकल रहा था। जब दोनों बोरियों को खोला गया तो लोगों के होश उड़ गए। उसमें महिला के शरीर के टुकड़े मिले।

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में झाड़ियों में पड़ी दो बोरियों में एक अज्ञात महिला का आठ टुकड़ों में बंटा हुआ शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि देर रात महिला की हत्या के बाद शव को वहां फेंक दिया गया।

मेरठ के माधवपुरम के सिटी गार्डन में आज जब लोग अपने घरों से घूमने निकले लोगों ने झाड़ियों में दो बोरियां पड़ी हुई देखीं। दोनों बोरियों से खून रिसता देख क्षेत्र के लोगों के होश उड़ गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बोरियों को खोला तो सबके होश उड़ गए।

दोनों बोरियों में एक महिला का आठ टुकड़ों में बंटा हुआ शव था। लगभग चालीस वर्षीय मृतका बादामी सूट सलवार और कार्डिगन पहने हुए थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन आसपास के लोगों ने शव को पहचानने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव के टुकड़ों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी के बाद सीओ ब्रहमपुरी और एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या करने के बाद रात में शव ठिकाने लगाने के उद्देश्य से उसे वहां फेंका गया है।

पुलिस आसपास के थानों और जनपदों में शव के फोटो भेजकर महिला की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि महिला के शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+