इलाहाबाद यूनिवर्सिटी प्रोफेसर की पत्नी सब्जी लेने निकली, ट्रैक पर मिली लाश

इलाहाबाद। यूपी में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के जूलॉजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर संदीप कुमार मल्होत्रा की पत्नी शशि की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है। वह घर से शाम को सब्जी लाने निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। दूसरे दिन सुबह रेलवे ट्रैक पर उनकी क्षत-विक्षत लाश देखी गई। घटना की सूचना के दो दिन बाद प्रोफेसर को वाट्सएप पर मिली तो पोस्टमॉर्टम हाउस में उन्होंने शव की शिनाख्त की। शव पर चोटों के निशान हैं और शरीर दो हिस्से में बंटा हुआ है जिससे शशि के साथ अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।

Dead body of wife of Allahabad University professor found on track

गौरतलब है कि शशि 5 जनवरी को घर से सब्जी लेने के लिए शाम को निकली थी लेकिन देर रात तक वापस घर नहीं लौटी। प्रोफेसर ने देरी होने पर शशि को जब फोन मिलाना शुरू किया तो उनका फोन स्विच ऑफ जा रहा था । परेशान प्रोफेसर ने खोजबीन शुरू की और देर रात पुलिस की मदद के लिए थाने भी पहुंचे, लेकिन हमेशा की तरह पुलिस की हीला-हवाली जारी रही और अब तीन दिन बाद शशि की लाश पोस्टमॉर्टम हाउस में मिली है, जिसे पुलिस ने रेलवे ट्रैक से क्षत-विक्षत अवस्था में उठाया था। प्रोफेसर व उनकी पत्नी ही सिर्फ इलाहाबाद में रहते थे। उनके दो बेटे में से अंकित इंग्लैंड में रह रहा है जबकि दूसरा बेटा अंशू अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में है।

Dead body of wife of Allahabad University professor found on track

प्रोफेसर ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
लापता पत्नी की तलाश में प्रोफेसर संदीप घटना वाले ही दिन पहले तो दर-बदर भटकते रहे फिर वह धूमनगंज थाने गए जहां से उन्हें मदद देने की बजाय कैंट थाने भेज गया दिया गया। दूसरे दिन सुबह कैंट इलाके में ही रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रैक पर दो टुकड़ों में एक महिला की लाश मिली थी, लेकिन पुलिस ने प्रोफेसर को इसकी जानकारी देना शायद उचित नहीं समझा। थक-हारकर प्रोफेसर वापस घर लौट आए और 8 जनवरी को धूमनगंज थाने पहुंचे तब पुलिस ने शशि की गुमशुदगी दर्ज कर ली लेकिन उस समय भी लाश मिलने की जानकारी नहीं दी गई। पुलिस के अनुसार घटनास्थल पर शशि का कोई भी सामान नहीं मिला है । ना तो उनकी वहां पर पर्स मिली और ना ही मोबाइल व झोला आदि बरामद हो सका है। आपराधिक घटना की आशंका जताई जा रही है ।

Dead body of wife of Allahabad University professor found on track

वाट्सएप से पहुंची खबर
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद वाट्सएप पर सूचना प्रसारित की तो मोहम्मद आरिफ नाम के एक सोशल वर्कर ने जानकारी अपने मित्र प्रोफेसर संदीप को भी शेयर कर दी । प्रोफेसर ने मैसेज देखा तो पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे जहां उन्होंने लाश की पहचान अपनी पत्नी शशि के रूप में की । मामले में अब जब पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है तब सीओ सिविल लाइंस ने श्रीश चंद्र ने कहा कि अगर इस मामले में पुलिस ने लापरवाही की है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महिला की पहचान हो चुकी है उसका पीएम भी कराया जा चुका है। घटनास्थल से कोई सामान नहीं मिला है। अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है, शिकायत आने पर जांच की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+