मंदिर परिसर में खूंटी से लटकी मिली पुजारी की लाश, जांच में जुटी पुलिस
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में उस समय सनसनी फैल गयी जब मंदिर परिसर में एक पुजारी का शव मिला। शव मिलते ही मौके पर लोगों को भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। प्रथमदृष्टया मामला हत्या का बताया जा रहा है।

घटना छपरोली थाना क्षेत्र की है जहां सिलाना गांव में रह रहे पुजारी का शव मंदिर परिसर में ही खूंटी पर लटका हुआ मिला। मृतक के परिजनों ने पुजारी की हत्या कर शव लटकाने की आशंका जाहिर करते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है। मृतक पुजारी सिलाना गांव का रहने वाला था और बीते 5 वर्षो से मंदिर में ही रहता था। फिलहाल पुलिस पुलिस अलग-अलग बिन्दुओं पर जाच में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications