सहारनपुर: घर से बुजुर्ग को उठाकर ले गई हरियाणा पुलिस, जंगल में मिली लाश

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी एक व्यक्ति अपने घर से कुछ दूर जंगल में मृत अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए हरियाणा पुलिस पर ग्रामीण वृद्ध की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच आरंभ कर दी है।

जंगल में पड़ा मिला बुजुर्ग का शव

जंगल में पड़ा मिला बुजुर्ग का शव

गांव दौलतपुर निवासी लगभग 60 वर्षीय मोहम्मद गांव के बाहर यमुना पटरी के नजदीक अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रह रहा था। शुक्रवार की सुबह उसका शव घर से करीब दो सौ मीटर दूर जंगल में पड़ा मिला। शव की जानकारी मिलते ही परिजन उसे घर उठा कर ले आए। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई।

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

जंगल में शव मिलने की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा मामले की जानकारी ली। पुलिस के पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर मोहम्मद की हत्या करने का आरोप हरियाणा पुलिस पर लगाया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों को समझा कर शांत किया।

पुलिस ने बुरी तरह मारा-पीटा

पुलिस ने बुरी तरह मारा-पीटा

रोते हुए मृतक की पत्नी जरीना ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह घर में सोए हुए थे कि रात करीब 11 बजे आठ-दस पुलिस कर्मी उनके घर में घुसे तथा उन्होंने अपने आपको यमुनानगर थाने से आना बताया। पुलिसकर्मियों ने मानपुर रहने वाले उनके दामाद जफरू को पकड़ रखा था। वहां से उन्होंने मोहम्मद व उसके छोटे बेटे नाबालिग वसीम को साथ ले जाने लगी। जब मोहम्मद ने विरोध किया तो उसे बुरी तरह मारा-पीटा तथा अपनी गाड़ी में दोनों को बैठा लिया।

दामाद और बेटे को उठा ले गई पुलिस

दामाद और बेटे को उठा ले गई पुलिस

आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। सुबह के समय मोहम्मद मृत पाया गया, जबकि दामाद व बेटे का अभी तक पता नहीं है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच आरंभ कर दी है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। अभी तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+