कुएं में मिला बच्चे का शव, पिता के कहने पर पुलिस ने मां को किया गिरफ्तार

पिता का आरोप है कि इस हत्या के पीछे मां का हाथ है, उसी ने बच्चे को ले जाकर कुएं में फेंका है। पड़ोसियों का कहना भी यही है कि मां कातिल है।

भदोही। भदोही के करियांव बाजार में कुंए से एक दो साल के बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्चे की शिनाख्त राजेंद्र हलवाई के दो साल के बेटे प्रीतम के रूप में हुई। इस मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करके मां को गिरफ्तार किया है। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का कहना है कि मृतक बालक की मां मुन्नी देवी का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

दो भाई में छोटा था मासूम प्रीतम

दो भाई में छोटा था मासूम प्रीतम

पुलिस के मुताबिक करियांव बाजार के रहने वाले राजेंद्र हलवाई वैवाहिक कार्यक्रमों में खाना, मिठाई आदि बनाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी पत्नी मुन्नी देवी काफी दिनों से मानसिक रूप से विक्षिप्त चल रही है। राजेंद्र को दो पुत्र थे, एक 7 साल का यश है और दूसरा 2 साल का प्रीतम जिसे परिवार खो चुका है। सोमवार को प्रीतम का शव कुएं में मिलने की भनक लगते ही पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस बीच, किसी ने इसकी सूचना भदोही कोतवाली में दे दी।

मां ने ही बच्चे को कुंए में फेंका

मां ने ही बच्चे को कुंए में फेंका

स्थानीय लोगों और परिजनों की मानें तो मृतक प्रीतम की मां मुन्नी देवी का दिमागी संतुलन काफी दिनों से खराब चल रहा है। आशंका है कि मृत बालक की मां ही शायद उसे कुएं में फेंक गई होगी। कुएं में गिरते ही उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ कर हर स्तर से जांच-पड़ताल करने में जुट गई है।

पिता भी शराब के नशे में बेच चुका है मकान

पिता भी शराब के नशे में बेच चुका है मकान

पड़ोसियों ने बताया कि राजेंद्र हलवाई को शराब की लत लग गई थी। शराब की चाह में उसने पहले एक मकान बेचा था फिर दूसरा भी बेच दिया। मकान बेचने से पहले मुन्नी देवी उसमें टॉफी-बिस्कुट बेचती थी। बाजार का मकान बेचने के बाद वो देहात में दो कमरा बनाने में लग गया लेकिन उसकी भी छत पूरी नहीं हो सकी। ऐसे में वो वैवाहिक कार्यक्रमो में भोजन बनाने का काम कर घर का खर्च चलाता है। प्रीतम की मौत से उससे चार वर्ष बड़ा भाई यह भी पूरी तरह से सदमें में है। आर्थिक तंगी से जूझ रहा राजेंद्र आए दिन शराब के नशे में धुत्त होकर विवाद करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+