गेंहू के खेत में पड़ा था क्षत-विक्षत शव, खा रहे थे जानवर

भदोही। जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के भिडिउरा गांव के खेत में शुक्रवार की सुबह एक शव पड़ा हुआ मिला है। बता दें कि शव के आधे हिस्से को आवारा जानकर खा गए। सुबह खेतों पर गए लोगों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

dead body found in field in bhadohi

जानकारी के अनुसार सुरियावां के कलीपुर गांव का रहने वाला धमेन्द्र गौतम (40) मजदूरी का कार्य करता था। धमेन्द्र बीते 11 फरवरी को देवनाथपुर बाजार काम करने गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। धमेन्द्र के परिजनों ने 14 फरवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। इस बीच शुक्रवार की सुबह गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के भिडिउरा गांव में गेहूं के खेत में एक क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ मिला। क्षत-विक्षत शव मिलने की जानकारी पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

कुछ ही समय में पुलिस क्षेत्राधिकारी राम करन और गोपीगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त सुरियावां के कलीपुर गांव निवासी धर्मेन्द्र गौतम के रूप में हुई। शव के आधे भाग को जानवर खा गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक डा.संजय कुमर ने बताया कि मृतक धर्मेन्द्र की पत्नी ने पति के भाई और उसके पुत्र के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। मामला की छानबीन की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+