छात्रा के कमरे में टीचर की गोली लगी लाश, जली हुई खटिया पर रखी थी बंदूक

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक टीचर ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। टीचर की लाश उसकी की स्टूडेंट के घर में मिला है। टीचर के सीने में गोली लगी थी और छात्रा का कमरा भी जला हुआ था। छात्रा का पिता इसे आत्महत्या बात रहा है तो वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

dead body of a teacher found in a students room in Shahjahanpur

घटना चौक कोतवाली के खलील गर्बी इलाके की है। जहां एहसान नाम के युवक की गोली लगी लाश उसकी अपनी ही छात्रा के घर में मिली है। टीचर के सीने में गोली लगी थी और मौके पर 315 बोर के दो तमन्चे मिले है। इसके अलावा जिस जगह पर टीचर छात्रा को पढ़ाता था उसे कमरे में आग लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि टीचर पिछले पांच साल से बीए की छात्रा को पढ़ाने आता था। रविवार को टीचर छात्रा के घर पहुंचा तो छात्रा ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद टीचर सीढ़ी लगाकर छात्रा के घर में दाखिल हो गया।

dead body of a teacher found in a students room in Shahjahanpur

लोगों की मानें तो इसके बाद छात्रा के घर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। खास बात ये है कि इस मामले में टीचर और छात्रा का परिवार कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। फिल्हाल टीचर ने आत्महत्या की है या फिर उसका कत्ल हुआ है, इस बात की तफ्तीश पुलिस ने शुरू कर दी है। सीओ सिटी सुमित शुक्ला ने बताया कि अहसान नाम का टीचर छात्रा को पिछले कई साल से छात्रा को पढाने आता था। लेकिन उसको गोली कैसे लगी और कमरे मे आग कैसे लगी ये अभी जांच का विषय है। दोनों के ही परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+