गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्र UAE में बढ़ाएगा देश का मान, मिली यह उपलब्धि
DDU University News: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के एम.ए. समाजशास्त्र प्रथम वर्ष के छात्र और गौरीमंगलपुर, खोराबार निवासी सनी सिंह ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय और शहर का नाम रोशन किया है। उनका चयन 21 से 30 नवम्बर 2025 तक अबू धाबी (यूएई) में आयोजित होने वाली सीनियर वर्ल्ड किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
सनी सिंह ने किकबॉक्सिंग के क्षेत्र में अपनी मेहनत और लगन से कई उपलब्धियां अर्जित की हैं। उन्होंने वाको इंडिया किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप में तीन बार राष्ट्रीय पदक जीता है, वहीं वाको इंडिया इंटरनेशनल किकबॉक्सर चैम्पियनशिप में रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने विश्व कप में पाँचवाँ स्थान प्राप्त कर भारत का गौरव बढ़ाया है। हाल ही में आयोजित सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उन्होंने कांस्य पदक जीतकर अपनी निरंतर उत्कृष्टता को साबित किया।

🥇 सनी सिंह की प्रमुख उपलब्धियां:
• वाको इंडिया किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप: तीन बार राष्ट्रीय पदक विजेता
• वाको इंडिया इंटरनेशनल किकबॉक्सर चैम्पियनशिप: रजत पदक विजेता
• विश्व कप: पाँचवाँ स्थान
• सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप: कांस्य पदक विजेता
सनी सिंह की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार ने हर्ष और गर्व व्यक्त किया है।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने सनी सिंह को बधाई देते हुए कहा - "सनी सिंह ने न केवल विश्वविद्यालय का, बल्कि पूरे पूर्वांचल का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन किया है। उनका संघर्ष, अनुशासन और लगन विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। विश्वविद्यालय खेल प्रतिभाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और सनी की यह उपलब्धि इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।"
इस अवसर पर प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी, डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दूबे, क्रिड़ा विभागाध्यक्ष प्रो. विमेश मिश्रा, प्रो. राजवीर, प्रो. विजय चहल, प्रो. अनुराग द्विवेदी, प्रो. मनीष पांडे, प्रो. दीपेंद्र मोहन सिंह, श्री अतुल सराफ (ऐशपारा), श्री अमित बाथवाल (बथवाल ग्रुप्स एंड कंपनी), श्री अमरीश चंद्रा (मैरियन फाउंडेशन) तथा श्री निखिल बुदवानी (गुडडे स्वीट एंड ब्रेकर्स) ने भी सनी सिंह को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।












Click it and Unblock the Notifications