शादी के 1 दिन पहले नहीं मिले 25 लाख, बारात लेकर नहीं गया दूल्हा

सहारनपुर। बारात लाने से ठीक एक दिन पहले वर पक्ष ने 25 लाख की मांग रख दी और मांग पूरी न करने पर बारात वधु के द्वार पर नहीं पहुंची। वधु के अधिवक्ता पिता ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के नवीन नगर निवासी एडवोकेट विनय कुमार चौहान के मुताबिक उनकी बेटी की शादी जनपद हरिद्वार के थाना बहादराबाद अंतर्गत गांव पथरी निवासी सन्नी चौहान पुत्र अशोक चौहान के साथ तय हुई थी।

70 लाख का दहेज दे चुका है लड़की का पिता

70 लाख का दहेज दे चुका है लड़की का पिता

अधिवक्ता के मुताबिक विगत 22 नवंबर 2017 को शादी का सामान वर पक्ष को सौंपा गया था, जिसमें उनके 70 लाख रुपए खर्च हुए थे। देहरादून रोड स्थित वेंकट हॉल में 4 दिसंबर को बारात आने की व्यवस्था में भी उन्होंने 10 लाख रुपए खर्च किए थे। इसमें रिश्ता तय कराने में बिचौलिया बहादराबाद के गांव बोंगला का राजकुमार था। 4 दिसंबर को शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी और बारात आने का इंतजार हो रहा था।

बिचौलिए ने बताया 25 लाख की मांग कर रहे लड़के वाले

बिचौलिए ने बताया 25 लाख की मांग कर रहे लड़के वाले

आरोप है कि इससे पहले ही 11 बजे बिचौलिए ने फोन पर बताया कि वधू पक्ष दहेज में 25 लाख रुपए की मांग कर रहा है और यदि मांग पूरी नहीं हुई तो बारात नहीं पहुंचेगी और हुआ भी यही। मांग पूरी न करने पर वर पक्ष बारात लेकर नहीं पहुंचा।

विदेश भागने की तैयारी में था दूल्हा

विदेश भागने की तैयारी में था दूल्हा

विनय चौहान का यह भी आरोप है कि इसी दौरान उन्हें यह भी पता लगा कि लड़का अपनी बहन के प्रभाव में है और उसी के कहने पर वीजा, पासपोर्ट आदि तैयार करवा विदेश भागने की भी तैयार कर रहा है। 25 लाख की मांग पूरी न करने पर बारात न लेकर आने वाले आरोपी वर पक्ष पर मंगलवार को विनय चौहान ने कोतवाली सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+