ट्रैक्टर ड्राइवर के प्यार में पगला गई 'अमेरिका' की बहू, 6 बच्चों को छोड़कर हुई फरार, पति काट रहा थाने के चक्कर
UP Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती से प्रेम प्रसंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 6 बच्चों की मां को एक ट्रैक्टर ड्राइवर से प्यार हो गया, जिसके बाद वो परिवार को छोड़कर फरार हो गई।

कहते हैं कि 'प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती' इसी से जुड़ी उत्तर प्रदेश के बस्ती से एक हैरान कर देने वाली लव स्टोरी सामने आई है, यहां 'अमेरिका' की बहू, जो 6 बच्चों की मां है, वो अपने ट्रैक्टर ड्राइवर प्रेमी के साथ फरार हो गईं। इस प्रेम प्रसंग को जिसने भी सुना वो हैरान हो गया। अब महिला का पति थाने में अपनी बीवी को ढूंढने के लिए चक्कर काट रहा है।
ड्राइवर के साथ भागी 'अमेरिका' का बहू
'दिल तो बच्चा है जी', यह बात बस्ती की रहने वाली एक 6 बच्चों की मां ने सच कर दिखाया है, जिसने ट्रैक्टर ड्राइवर के प्यार में पड़ने के बाद ना अपने बच्चों की सोची और ना अपने परिवार की। बस मौका लगते ही घर छोड़कर उसके साथ भाग गईं।
Recommended Video
ऐसे हुआ प्यार, फिर प्लान बनाकर फरार
जानकारी के मुताबिक बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले अमेरिका नाम के शख्स की बहू कुछ समय पहले गांव में आई बाढ़ के बाद तटबंध बनाने के लिए चल रहे काम के दौरान एक ट्रैक्टर ड्राइवर के संपर्क में आ गई थी। 34 वर्षीय महिला का उससे प्रेम प्रसंग शुरू हो गया, दोनों घंटों-घंटों तक फोन पर बातें करने लगे।
पति ने लगाई पुलिस से गुहार
महिला का ड्राइवर के साथ प्यार इस कदर परवान पर चढ़ गया कि मंगलवार को ड्राइवर ने पड़ोस की एक लड़की की मदद से 6 बच्चों की मां को गांव के बाहर बुलाकर और अपने साथ लेकर भाग गया। अब महिला का पति राहुल ने अपनी पत्नी के भागने के बाद पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पति ने कहा कि वो अपने छह बच्चों की परवरिश कैसे करेगा, उसकी पत्नी को ढूंढकर लाए।
घर से डेढ़ लाख रुपए के जेवर भी लेकर भागी
अमेरिका के बेटे राहुल ने बताया कि जब मंगलवार को काफी देर तक उसकी पत्नी घर नहीं लौटी तो परिवार वालों को इसकी चिंता हुई, आस-पास खोजा पहचान वालों के साथ रिश्तेदारों से पूछा सो कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने पड़ोस की रहने वाली लड़की पर दोनों की मदद करने का आरोप लगाया है। वहीं पीड़ित ने बताया कि जब घर की तलाशी ली तो उसकी पत्नी डेढ़ लाख रुपए के जेवर भी अपने साथ लेकर भाग गई।
वहीं पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक महिला को ढूंढ़ने के प्रयास जारी है। जैसे ही सुराग लगेगा परिजनों को इसकी जानकारी दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications