Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

घर से गायब हुई होमगार्ड की बेटी की लाश नदी किनारे मिली, रेप की आशंका

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में युवती का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। परिजन रेप के बाद हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं तो वहीं पुलिस कुछ भी कहने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। हलांकि रेप के बाद हत्या की आशंका के चलते फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

Daughter of homeguard found dead beside in Kanpur

घटना सचेंडी थाना क्षेत्र के एक गांव की है जहां गुरुवार सुबह से गायब युवती का शव गांव के बाहर नदी के पास बरामद हुआ। युवती के शव की नाक से खून निकल रहा था वहीं शरीर पर खरोंचों के निशान भी थे जिसे देखकर युवती के साथ गैंगरेप किए जाने या रेप का विरोध करने पर हत्या की किए जाने की आशंका जतायी जा रही है।

परिजनों का कहना है उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। वहीं वह भी युवती के साथ हैवानियत किए जाने की बात कह रहे हैं। मृतका के पिता होमगार्ड हैं और सचेंडी थाने में तैनात हैं। मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारियों ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल कुछ भी कहना ठीक नहीं है पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+