UP Civic Polls 2017: आज हो सकता है निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान

Recommended Video

    Election Commission likely to be announced dates of UP civic polls 2017 today । वनइंडिया हिंदी

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान आज शाम तक किया जाएगा। बता दें कि प्रदेश में 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 439 नगर पंचायतों में चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग आज चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। इसके बाद से ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। संभावना है कि चुनाव 3 चरणों में कराए जाएं। इस निकाय चुनाव में 16 नगर निगम के 1300 वार्डों में पार्षद और महापौर चुनाव होगा। नगर निगमों में कुल 1,47,17,130 मतदाता हैं, इनमें 79,59,011 पुरुष और 67,58,119 महिला मतदाता शामिल हैं।

    UP Civic Polls 2017: आज हो सकता है तारीखों का ऐलान

    इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि नगर निगमों और नगर पालिकाओं के लिए आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही 25 अक्टूबर को निकाय चुनावों तारीखों का ऐलान हो जाएगा। यूपी में योगी आदित्यनाथ की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने के बाद इन निकाय चुनावों को उनकी लोकप्रियता और 6 महीने के कार्यकाल के मूल्यांकन के तौर पर देखा जा रहा है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर पिछले निकाय चुनाव का प्रदर्शन दोहराए जाने का दबाव होगा।

    2012 के यूपी विधानसभा चुनावों में भाजपा को बुरी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके कुछ समय बाद हुए निकाय चुनाव में पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 12 नगर निगमों में से 10 पर भगवा लहराया था। इस बार नगर निगमों की संख्या बढ़ाकर 16 कर दी गई है। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने के साथ ही पार्टी की मंशा है कि नगर निगमों में उसका डंका बजे। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए ये चुनाव बेहद अहम हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+