Diverted Train News: दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का बदला मार्ग, देखें डिटेल
DARBHANGA JN NEW DELHI SPECIAL TRAIN NEWS: रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु देवरिया सदर-बैतालपुर अप लाइन पर इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लॉक दिये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा।
मार्ग परिवर्तन-
- दरभंगा से 11 अगस्त, 2025 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जायेगी।

नियंत्रण-
- बरौनी से 11 अगस्त, 2025 को चलने वाली 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी मार्ग में 20 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
इज्जतनगर मंडल पर सफाई मशीनों, औजारों, उपकरणों एवं संयंत्रों की सुचारू कार्य स्थिति तथा सफाई कर्मचारियों के लिये सुरक्षा उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। स्टेशनों पर पर्याप्त संख्या में डस्टबिन तथा जोखिम अपशिष्ट, गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण हेतु अलग-अलग डस्टबिन की व्यवस्था की गई। 'यूज द डस्टबिन' एवं ''डोनेट द डस्टबिन' अभियान के अन्तर्गत यात्रियों को जागरूक करने के लिये स्टेशन पर उद्घोषणा किया गया।
स्वच्छता अभियान के प्रथम चरण में इस तरह के स्वच्छता कार्यक्रम पूर्वोत्तर रेलवे पर 15 अगस्त, 2025 तक प्रतिदिन चलाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications