Dana Cyclone Alert: अचानक बदला मौसम, चल रहीं तेज हवाएं, दाना चक्रवात की यूपी में इंट्री, देखें ताजा Updates
Dana Cyclone Alert: दाना चक्रवात का असर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में दिखाई देने लगा है। खासतौर पर पूर्वांचल के जनपदों में मौसम अचानक बदल गया है। तेज हवाएं चल रही हैं और आसमान में बादल भी अब देखने को मिल रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिकों द्वारा संभावना जताई जा रही है कि शुक्रवार दोपहर बाद से लेकर रात तक बरसात भी हो सकती है। वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर समेत आसपास के कई जनपदों में मौसम अचानक बदल गया है।

वाराणसी में सुबह में तीखी धूप देखने को मिली लेकिन इस दौरान भी हवाएं चल रही थी। सुबह 10 बजे के बाद वाराणसी का मौसम अचानक बदल गया। लोगों को ठंड महसूस होने लगी और मौसम काफी नाम हो गया। आसमान में हल्के बादल दिखाई दे रहे हैं।
इसी तरह अन्य जनपदों की भी स्थिति है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में दाना चक्रवात के प्रवेश के चलते मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। यह भी बताया गया कि चक्रवात के चलते पूर्वांचल में कुछ खास नुकसान नहीं होगा। लेकिन बरसात के चलते लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा मौसम में अचानक बदलाव के चलते लोगों से सावधान रहने की अपील भी की गई है।
आईएमडी द्वारा जारी आंकड़ों की माने तो शुक्रवार को वाराणसी में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इसके अलावा मौसम आईएमडी द्वारा शुक्रवार को वाराणसी में बारिश की संभावना भी जताई गई है।
इन जनपदों में बारिश के आसार
मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार शुक्रवार अर्थात 25 अक्टूबर को वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, आजमगढ़, बलिया, मऊ, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर सहित आसपास के जनपदों में कहीं हल्की फुल्की तो कहीं तेज बरसात की संभावना जताई गई है।












Click it and Unblock the Notifications