दलित महिलाओं के पतियों को रास्ते से उठा ले गया दबंग, पुलिस से गुहार

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक दबंग स्कूल प्रबंधक की दबंगई का मामला उस समय उजागर हुआ जब शिकार हुई दो दलित महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर रो-रोकर फरियाद सुनाते हुए यह कहा कि उनके पतियों को रास्ते से कालेज प्रबंधक अपनी गाड़ी में जबर्दस्ती उठा ले गया है। यह बात सुनकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और अपर पुलिस अधीक्षक ने पीड़िता की बात सुनने के बाद मामले की जांच के निर्देश देते हुए कार्रवाई किये जाने की बात कही।

Dalit women pleading to police for justice in Kannauj

दलितों पर अत्याचार को लेकर यूपी का माहौल गरमाया हुआ है। कन्नौज में भी इसी तरह इस मामले में भी पुलिस की एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली जिसमें दलित महिलाएं न्याय पाने के लिए जब एसपी की चौखट पर पहुंचीं तो उनकी मुलाकात अपर पुलिस अधीक्षक केशव चन्द्र गोस्वामी से हो गयी। पीड़िताओं ने उनको देखते ही अपने उत्पीड़न की कहानी बतानी शुरू कर दी।

Dalit women pleading to police for justice in Kannauj

पीड़िता निर्मला के मुताबिक जब वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय कन्नौज आ रही थी तो रास्ते में ही जेएसआईटीएम डिग्री कालेज छिबरामऊ के प्रबन्धक हिमांशु सक्सेना, महिला के पति को अपनी गाड़ी में जबरन बैठाकर उठा ले गये। आरोप है कि प्रबंधक ने दोनों पीड़िताओं के पतियों के खिलाफ चोरी का मुकदमा भी दर्ज करा दिया जिनको पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है।

Dalit women pleading to police for justice in Kannauj
आरोप है कि पुलिस भी दबंगो के दबाव में ही काम कर रही है जिससे गरीब दलित महिलाओं की कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+