हरदोई: आम के बाग की सुरक्षा में लगे दलित की पीट-पीटकर हत्या
हरदोई। यूपी के हरदोई में आम का बाग की सुरक्षा कर रहे दलित को गांव के दबंगो ने पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े दलित की हत्या से इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मामला माधौगंज थाना के गांव पहुंतेरा का है जहां रामसेवक 43 पुत्र रोहन रैदास गांव के दक्षिण में अपने आम के बाग की सुरक्षा कर रहा था। वहीं गांव के राजिंदर अपने पुत्र मिथुन के साथ जा रहा था। राजिंदर और रामसेवक में विवाद हुआ जिसके बाद राजिंदर ने अपने पुत्र के साथ मिलकर रामसेवक को लाठी से पीटने लगा जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। हत्या करने के बाद दबंग मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया।
बघौली में महिला को बुरी तरह पीटा
बघौली थाना क्षेत्र में एक महिला को कुछ लोगों ने बुरी तरह से पीट दिया। मामला थाना क्षेत्र के नीभी गोंडा का है। यहां 45 साल की बन्नो को उसी की गांव की गुड्डी, अनीशा, रहीम, सोनी व शेरू ने इतना पीटा कि वह मरणासन्न हो गई। घायल अवस्था में परिजन उसको लेकर थाने पहुंचे जहां से थाने से उसे भगा दिया गया। इसके बाद गोदी में उठाकर घायल अवस्था में ही परिजन एएसपी के पास पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी दी। महिला का आरोप है कि घर में गेहूं बेचकर रखे हुए 21, 000 भी लोग उठा ले गए हैं। मामले में कार्रवाई के निर्देश बघौली पुलिस को दिए गए हैं। एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि गेहूं पर से साइकिल गुजरने को लेकर विवाद हुआ जिस पर मारपीट हुई इसमें पीड़ित महिला की तरफ से शिकायत मिली है, कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications