PICs: सरदार जी की नोच ली दाढ़ी, दबंगई का हो गए शिकार
देखते ही दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर सिख युवक की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं सिख युवक की दाढ़ी भी नोच दी। जिससे उसके दाढ़ी के बाल अलग हो गए।
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीच रास्ते पर मिट्टी डालने को लेकर बवाल मच गया। बीच रोड पर गांव का दबंग मिट्टी डाल रहा था। तभी गांव का रहने वाला एक सिख युवक प्राइवेट बस लेकर आ गया। जब बस ड्राइवर ने मिट्टी हटाने के लिए कहा तो विवाद हो गया, देखते ही दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर सिख युवक की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं सिख युवक की दाढ़ी भी नोच दी। जिससे उसके दाढ़ी के बाल अलग हो गए। पीड़ित युवक नोचे गए दाढ़ी के बाल लेकर थाने पहुंचा जहां उसकी सुनी नहीं गई। उसके बाद दर्जनों सिख समुदाय के लोगों ने थाने पहुंचकर थाने का घेराव कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच की बात कर रही है।

मिट्टी को लेकर हुआ बवाल
दरअसल मामला थाना सदर बाजार के चिनौर गांव का है। यहां का रहने वाला दबंग सुनील यादव नाम का शख्स बीच रोड पर मिट्टी डलवा रहा था। हालांकि परेशानी सभी गांव वालों को आने जाने में हो रही थी लेकिन सुनील यादव की दबंगई के आगे कोई बोल नहीं पा रहा था। तभी अचानक गांव का रहने वाला सिख युवक त्रिलोकी सिंह बस लेकर गांव आ गया।

कई दिनों बात लौट रहा था घर
त्रिलोकी सिंह प्राइवेट बस का ड्राइवर है जो आज अपने गांव आ रहा था। तभी गांव में जब बस लेकर वो पहुंचा तो बीच रोड पर सुनील यादव ने मिट्टी डाल रखी थी। जब उसने बस से उतरकर मिट्टी हटाने की बात की तो दबंग उससे गाली गलौज करने लगा। पीड़ित त्रिलोकी सिंह के मुताबिक देखते ही देखते सुनील यादव के साथी उस पर टूट पड़े और उसकी जमकर पिटाई कर डाली।

पीड़ित दे रहा है दर्द का सबूत
इतना ही नहीं इस विवाद में दबंग ने युवक की दाढ़ी भी नोच ली, जिससे उसकी दाढ़ी के बाल अलग हो गए। खुद की जान बचाकर जब पीड़ित थाने आया तो पुलिस ने उसकी सुनी तक नहीं। तभी सिख समुदाय के दर्जनों लोग थाने पहुंचकर थाने का घेराव कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि रास्ते में मिट्टी डालने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications