3 मई को हुई डीएलएड - 2017 और BTC की संस्कृत परीक्षा निरस्त, फिर से होगा EXAM
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने के लिये किये जाने वाले डीएलएड कोर्स व पूर्व के बीटीसी कोर्स करने वालों के लिये बडी खबर है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने डीएलएड 2017 और BTC 2013, 2014 और 2015 सत्र के संस्कृत विषय वाले अभ्यार्थियों को बड़ा झटका दिया है। परीक्षा नियामक ने इसकी प्रथम सेमेस्टर की संस्कृत विषय की परीक्षा रद्द कर दी है। यह परीक्षा बीते 3 मई को हुई थी, जिसे कुछ परीक्षार्थियों की शिकायत पर निरस्त कर दिया गया है। यह परीक्षा फिर से करायी जायेगी और जल्द ही परीक्षा की नयी तारीखों का ऐलान किया जायेगा।

क्या है मामला
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉक्टर सुक्ता सिंह की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में बताया गया है किडी एलएड 2017 और BTC 2013, 2014 और 2015 सत्र के प्रथम सेमेस्टर की संस्कृत विषय की परीक्षा रद्द कर दी गई है। परीक्षा की नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी ।
उन्होंने बताया कि डीएलएड 2017 प्रथम सेमेस्टर के अभ्यर्थियों की सातवें प्रश्न पत्र की संस्कृत विषय की परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी। जबकि इसके साथ ही BTC 2013 बीटीसी 2014 और बीटीसी 2015 के छूटे हुए अभ्यर्थी की भी परीक्षा का आयोजन हुआ था। लेकिन, परीक्षा से जुड़े कई सवाल पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी । जिस पर सुनवाई करते हुये सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉक्टर सुक्ता सिंह ने परीक्षा रद्द किये जाने का आदेश दिया है।
प्रश्नों को लेकर थी आपत्ति
बीते 3 मई को डीएलएड 2017 प्रथम सेमेस्टर के अभ्यर्थियों साथ BTC 2013 बीटीसी 2014 और बीटीसी 2015 के छूटे हुए अभ्यर्थी की संस्कृत विषय की परीक्षा का आयोजन हुआ। लेकिन प्रश्न पत्र में तीसरे सेमेस्टर से संबंधित कई प्रश्न पूछे गए । यानी पहले सेमेस्टर की परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों से तीसरे सेमेस्टर के अंतर्गत आने वाले विषय क्रम से सवाल किए गए थे। इस पर अभ्यर्थियों ने आपत्ति दर्ज कराई थी । इसी पर परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से जांच कराई गई और जांच में आपत्तियां सही जाने के सही पाए जाने के बाद 3 मई को आयोजित हुई प्रथम सेमेस्टर की संस्कृत विषय की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications