VIDEO: घर में खाना बनाते वक्त सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी
हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के दस्तोई गांव में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही खाना बना रही गृहणी ऊषा वहां से भाग गई और पास के लोगों को घटना के बारे में बताया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया और सिलेंडर पर रेत भी डाल दिया, लेकिन फिर भी आग नहीं बुझ सकी। जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई और दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications