Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP के कई जिलों में आज दिखेगा चक्रवात यास का असर, जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट

UP के कई जिलों में आज दिखेगा चक्रवात यास का असर, जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ, मई 26: बंगाल की खाड़ी में उठ चक्रवाती तूफान यास आज यानी बुधवार 26 मई को ओडिशा के तट से टकराएगा। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक, 26 मई की रात तक उत्तर प्रदेश में भी चक्रवाती तूफान यास का असर दिखने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी और भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने आमजन को सतर्कता बरतने के साथ ही घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

cyclone yasa effect in Many districts of Uttar Pradesh

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 35 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 26 से 28 मई के बीच धूल भरी आंधी चलने और बारिश होने के आसार हैं। 28 मई को पश्चिमी यूपी में आंधी-पानी के आसार जताए गए हैं। मौसम निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी यूपी में 28 मई को हल्की बारिश और पूर्वांचल में 26 से 28 मई के बीच कहीं हल्की तो कहीं सामान्य बारिश हो सकती है।

बस्ती मंडल के तीनो जिलो बस्ती, सिद्वार्थ नगर तथा संत कबीर नगर में जिस क्षेत्र में हवा का दवाब कम होगा, वहां तेज बारिश भी हो सकती है। तेज हवा के चलने से आम, लीची, जामुन, अमरूद सहित अन्य फसलों की भारी क्षति होने की सम्भावना है। मौसम वैज्ञानिक प्रो.एसएन पांडेय ने बताया कि 25 मई की रात उड़ीसा, पश्चिम बंगाल की तटों पर टकराने के बाद तूफान का रुख झारखंड की ओर होगा। उसके असर से 26 व 27 को झारखंड में तेज हवा के साथ भारी बारिश होगी। इसका गंभीर असर बिहार में भी 27 मई तक आ जाएगा। पूर्वी यूपी तक उसका असर रहेगा। वाराणसी सहित आसपास के जिलों में भी तेज हवा और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Recommended Video

    Cyclone Yaas: UP के कई जिलों में आज दिखेगा चक्रवात तूफान का असर, भारी बारिश का अलर्ट |वनइंडिया हिंदी

    प्रशासन अलर्ट मोड पर, निगरानी का निर्देश
    मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ ही एडीएम वित्त व राजस्व तथा आपदा प्रभारी ने लेखपाल, कानूनगो, सेकेट्ररी को अपने-अपने गांवों में लगातार निगरानी का निर्देश दिया है। एसडीएम व बीडीओ को भी लगातार निगरानी करने के लिए कहा है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+