यूपी: सीआरपीएफ के जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत, पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
लखनऊ। यूपी में एक बार फिर लखनऊ स्थित सीआरपीएफ के कैम्प में जवान ने खुद को गोली से उड़ाया लिया। गोली लगने से मौके पर ही जवान की मौत हो गई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जवान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। इससे पहले भी इसी जगह एक अन्य जवान के गोली मारकर आत्महत्या करने की घटना सामने आ चुकी है, जिसको कुछ दिन बाद मृतक के भाई ने हत्या करार दिया था।

ये है मामला
जानकारी के मुताबिक, थाना सरोजनीनगर के बिजनौर स्थित सीआरपीएफ कैंप में मंजेन्दर सिंह नामक जवान ने खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। गोली लगने से मंजेन्दर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। खबर मिलते ही राजधानी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई और शव लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पहले भी सामने आया था मामला
आपको बता दें कि इससे पहले भी, लखनऊ के सीआरपीएफ(CRPF) बिजनौर कैंप में शनिवार(25 अगस्त) को अचानक से फायरिंग हो गई थी। फायरिंग में मेरठ के रहने वाले हवलदार अरविंद कुमार सिंह गंभीर रुप से घायल गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायल हेड कांस्टेबल को तुरंत निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारियों ने जांच शुरू की। कांस्टेबल की मौत को अधिकारियों ने आत्महत्या करार दिया था।
इस मामले के बाद मृतक के भाई विक्रम सिंह ने अरविंद कुमार के साथियों पर भी साजिश का आरोप लगाया था। मृतक के भाई विक्रम सिंह के आरोपों के बाद पुलिस और सीआरपीएफ के अधिकारियों पर सवाल खड़े हो रहे थे। विक्रम सिंह ने सरोजनी नगर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications