इलाहाबाद में बसपा ने उतारे धनकुबेर प्रत्याशी, पढ़िए किसके पास कितना पैसा
बसपा ने इलाहाबाद से करोड़पतियों को टिकट दिया है। मायावती ने जिन धनकुबेरों को टिकट दिया है उनके बारे में वनइंडिया की खास रिपोर्ट।
इलाहाबाद। बहुजन समाज पार्टी यूं तो दलितों की यानी निचले तबके की पार्टी कही जाती है लेकिन इसने धनकुबरों को टिकट दिया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इलाहाबाद की सभी 12 विधानसभा सीटो से मायावती के धुरंधरों ने नामांकन कर दिया है। मायावती ने इस बार लखपति और करोड़पति प्रत्याशियों को ही हाथी की सवारी के लिये टिकट दिया है।
oneindia ने बसपा के प्रत्याशी की घोषित की गई हैसियत की पड़ताल की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। हर प्रत्याशी की हैसियत लाखों और करोड़ों में है। इलाहाबाद की फूलपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे बसपा प्रत्याशी मशरूर शेख सबसे धनी प्रत्याशी हैं । उनके पास 29 करोड़ 43 लाख 52 हजार 103 रुपये हैं जिसकी घोषणा उन्होंने शपथ पत्र में की है।
दूसरे नंबर पर फाफामऊ विधान सभा प्रत्याशी मनोज पाण्डेय हैं। इनके शपथ पत्र में 7 करोड़ 73 लाख 8 हजार 251 रुपए होने की घोषणा हुई है। अगर सबसे कम धनी प्रत्याशी की बात करें तो हंडिया विधान सभा से टिकट पाने वाले हाकिम लाल हैं। जिनके पास कुल 57 लाख 98 हजार 256 रुपये की संपत्ति है। आइए नजर डालते हैं एक-एक प्रत्याशी की दौलत पर...

मशरूर शेख
फूलपुर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी

मनोज पाण्डेय
फाफामऊ विधानसभा से बसपा प्रत्याशी

दीपक पटेल
करछना विधानसभा से बसपा प्रत्याशी

राजबली जैसल
कोरांव से बसपा प्रत्याशी

अशोक कुमार गौतम
बारा विधानसभा से बसपा प्रत्याशी

गीता देवी
सोरांव विधानसभा से बसपा प्रत्याशी

एसके मिश्र
मेजा विधानसभा से बसपा प्रत्याशी

हाजी मुज्तबा सिद्दीकी
प्रतापपुर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी

माशूक खान
शहर दक्षिणी विधानसभा से बसपा प्रत्याशी

पूजा पाल
शहर पश्चिमी विधानसभा से बसपा प्रत्याशी

अमित श्रीवास्तव
शहर उत्तरी विधानसभा से बसपा प्रत्याशी

हाकिम लाल
हंडिया विधानसभा से बसपा प्रत्याशी












Click it and Unblock the Notifications