यूपी: अपराधी ने पुलिस से भरी एके-47 छीनकर चला दी दनादन गोलियां

कानपुर। यूपी के कानपुर में पुलिस की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। जांच पड़ताल के आरोपी के साथ गई पुलिस से आरोपी एके-47 बंदूक छीनकर फायरिंग करने लगा। आरोपी के हाथ में एके-47 देखकर पुलिसवालों के हाथ-पैर फूलने लगें। पुलिस ने अपने बचाव में आरोपी के पैर में गोली मारी तब जाकर आरोपी को घायल अवस्था में पुलिस पकड़ने में कामयाब हुई। इस आरोपी के उपर कई लूट की कई धाराओं में केस दर्ज हैं।

यूपी: अपराधी ने पुलिस से भरी एके-47 छीनकर चला दी दनादन गोलियां

आपको बता दें कि चकेरी थाना क्षेत्र में 12 तारीख की रात खड़खड़ गैंग के सदस्यों ने एक व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। व्यापारी ने अपने साहस का परिचय देते हुए एक बदमाश को धर दबोचा, जबकि उसके साथी भागने में कामयाब हो गए थे। पकड़े गए अपराधी को व्यापारी ने चकेरी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में मोहसीन ने बताया कि वह खड़खड़ गैंग के लिए काम करता है और कई लूट की घटनाओ को अंजाम दे चुका है। पुलिस मोहसीन की निशानदेही पर अन्य लूट का माल बरामद करने के लिए मोहसीन को पुलिस जीप में बैठाकर ले गई। मौका देखकर मोहसीन ने पुलिस जीप में रखी एके-47 बंदूक उठाकर पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। पुलिस ने अपने बचाव में मोहसीन के पैर में गोली मारकर उसको घायल कर दिया। जिसके बाद अधमरे हालत में पुलिस ने मोहसीन को गिरफ्तार किया तथा उचित इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

एसएसपी अनंत देव के मुताबिक पकड़े गए तीन बदमाशों से पैसे की बरामदगी करने के लिए पुलिस मोहसीन को लेकर निकली। तब उसने चकेरी के सुनसान इलाके की डीआरएम पुलिया के पास पुलिस की एके-47 छीनकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने एके-47 से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने मोहसीन को गन प्वाइंट पर लेकर उसके पैर में गोली मारकर घायल कर उसको दबोच लिया। एसएसपी का कहना है कि खड़खड़ गैंग का मुख्य सरगना शादाब उर्फ खड़खड़ है। इस गैंग के सदस्यों पर लूट, हत्या का प्रयास जैसे कई मुकदमें दर्ज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+