संभल: मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी यूनुस गिरफ्तार, दरोगा घायल

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश यूनुस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बदमाश का एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि एक दरोगा और एक सिपाही भी घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के पास से एक तमंचा और एक चोरी की बाइक बरामद हुई है।

criminal arrested in police enounter

संभल कोतवाली इलाके के गांव कासमपुर के जंगलों से लूटपाट, गैंगस्टर और किडनैपिंग के किंग कहे जाने वाले बदमाश को मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिए। बता दें की सोमवार की रात पुलिस वांछित बदमाशों की धर पकड़ के लिए अभियान चला रही थी तभी चैकिंग के दौरान दो बाइक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस टीम ने बदमाशों को पीछा किया तो बदमाशों की बाइक फिसल गई। दोनों बदमाश नीचे गिर गए। बदमाशों ने पुलिस को पास आते देख तो फायरिंग करते हुए भागने लगे।

criminal arrested in police enounter

पुलिस और बदमाशों के बीच कई राउंड फायरिंग में 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश यूनुस की पैर में गोली लग गयी। यूनुस को घायल देखकर उसका दूसर साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में एएसपी संभल ने बताया कि मुठभेड़ में 15 हजार रुपये के इनामी यूनुस पर 2 दर्ज़न मुकदमे दर्ज है। इस पर लूटपाट, गैंगस्टर और किडनैपिंग जैसी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। मुठभेड़ में एक सिपाही और दरोगा भी घायल हुए जिनका इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+