VIDEO: मददगार ही निकला लुटेरा, ATM की घटना कैमरे में कैद

पीड़ित ने बताया कि वो मेरे ATM कार्ड को लेकर ऐसे दिखाने लगा कि जैसे मदद कर रहा हो फिर मौका देखकर उसने कार्ड बदल दिया इसके बाद उसने मुझे लूट लिया।

हापुड़। यूपी के हापुड़ में एक युवक ने दूसरे युवक पर एटीएम के अंदर ठगी करने का आरोप लगाया है। बताया का रहा है की ठग ने एटीएम में घुसकर युवक से हजारों की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है और बड़े आराम से फरार हो गया। एटीएम के अंदर की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जैसे ही पीड़ित को इस बात का पता चला कि उसका एटीएम कोड बदलकर उसके खाते से 34 हजार रुपए की ठगी कर ली गई है तो उसके पैरों तले जमींन ही खिसक गई और पीड़ित न्याय की गुहार लगाने पुलिस के पास पहुंच गया और पुलिस पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई।

Crime in ATM, helper loot inside

देखिए VIDEO...

मामला हापुड़ के थाना गढ़ कोतवाली क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का है जहां एटीएम में निर्देश चौहान नाम का युवक रुपए निकालने के लिए जाता है और एटीएम से रुपए निकलता है लेकिन रुपए नहीं निकलते। जब काफी देर तक रुपए नहीं निकलते हैं तो युवक के पीछे खड़ा एक दूसरा युवक उसकी मदद करने लगता है और उसके रुपए निकलवाता है लेकिन निर्देश दूसरे युवक पर गंभीर आरोप लगते हुए कहता है कि उस युवक ने मेरा एटीएम कार्ड बदलकर मेरे साथ ठगी कर ली है और मेरे खाते से 34 हजार रुपए निकाल लिए हैं। जब पीड़ित को इस बात का पता चला कि उसके साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है तो पीड़ित न्याय के लिए पुलिस के पास जा पहुंचा। मामला सामने आने के बाद पुलिस भी इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+