इस सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए मरीज नही, गायें लाइन में लगी हैं

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर स्थित जिला अस्पताल में अभी भी दुर्व्यवस्था जारी है। यहां के ओपीडी विभाग के बाहर इतनी गायें खड़ी हैं कि आपको यह भ्रम हो सकता है कि ये गायें इलाज के लिए लाइन में लगी हैं। इस ओपीडी के बगल में ही एक्सरे रुम है जहां पर काफी भीड़ है लेकिन कोई भी गायों के डर से बाहर नहीं निकल रहा है।

मरीजों के हटते ही लगी गायों की लाइन

मरीजों के हटते ही लगी गायों की लाइन

ये तस्वीरें करीब रात 3 बजे की है। वैसे तो अस्पताल में इस मौसम में काफी संख्या में मरीज आते है। दिन के समय में अस्पताल में पैर रखने की जगह नहीं मिलती है लेकिन रात में यहां पर ओपीडी बंद हो जाने के बात सन्नाटा पसर जाता है। लेकिन रात में मरीजों की लाइन हटते ही गायों की लाइन देखने को मिलती है।

लापरवाह कर्मचारी

लापरवाह कर्मचारी

इस ओपीडी से कुछ ही दूरी पर एक्सरे रुम है जहां काफी संख्या में मरीज और तीमारदार मौजूद हैं। लेकिन इनमें से कोई भी बाहर निकलने को तैयार नहीं है। इन्हें डर है कि बाहर निकलने पर गायें इन पर हमला कर सकती है। यहां तक कि अस्पताल के कर्माचारी भी इन गायों को अस्पताल से बाहर करने या मरीजों से दूर करने की कोशिश नहीं करते हैं।

पहले भी आईं है लापरवाही वाली खबरें

पहले भी आईं है लापरवाही वाली खबरें

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हुए हादसे के बाद जहां पूरे सूबे के सरकारी अस्पताल मरीजों की सेवा में मुस्तैद हो गए है वहीं शाहजहांपुर के जिला अस्पताल पर इसका कोई असर पड़ते हुए नहीं दिख रहा है। इससे पहले ही इस अस्पताल में लापरवाही बरतने की कईं खबरें सामने आ चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+