अयोध्या में बाल-बाल बचे उद्धव ठाकरे, टेक ऑफ के वक्‍त रनवे पर आ गई नीलगाय

नई दिल्‍ली। रविवार दोपहर शिवसेना अध्‍यक्ष उद्धव ठाकरे एक हादसे में बाल-बाल बच गए। दरअसल हुआ ये कि धर्म सभा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे ठाकरे रविवार को अयोध्या से मुंबई के लिए रवाना होने वाले थे। उनका प्‍लेन जैसे ही टेकऑफ करने वाला था कि रनवे पर अचानक नीलगाय आ गई। हालांकि, उनका विमान सुरक्षित रवाना हो गया। लेकिन जिस तरह से नील गाय अचानक रनवे पर रफ्तार पकड़ चुके चार्टर्ड प्लेन के आगे आई, उससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।

अयोध्या में बाल-बाल बचे उद्धव ठाकरे, टेक ऑफ के वक्‍त रनवे पर आ गई नीलगाय

आपको बता दें कि इससे पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को रामलला के दर्शन किए और प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने राम मंदिर निर्माण को लेकर केंद्र सरकार को खरी-खोटी सुनाई। उद्धव ने कहा कि सरकार कुछ भी करें, कानून बनाए या अध्यादेश लाए, राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब हिंदू ताकतवर हो गया है, अब वो मार नहीं खाएगा। अगर केंद्र सरकार मंदिर नहीं बना सकती है तो कह दे कि यह भी एक चुनावी जुमला था।

गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे शनिवार को अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे थें, जहां उन्होंने सरयू तट पर आरती की। साधू-संतों और शिवसैनिकों को संबोधित करते जहुए उद्धव ने कहा था कि वो राम मंदिर का श्रेय लेने नहीं आए हैं, बल्कि चार से सोई हुई सरकार को कुंभकर्ण की नींद से जगाने आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+