BJP का झंडा लगी कार में रोमांस कर रहा था कपल, किसी ने वीडियो बनाकर कर दिया Viral, सपा ने भाजपा को घेरा
Video Viral BJP : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लखनऊ अयोध्या हाईवे पर खड़ी कार में कपल रोमांस कर रहा है। कार पर बीजेपी का झंडा लगा हुआ है।
इस वीडियो को समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा भी सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर शेयर करते हुए भारतीय जनता पार्टी को घेरा जा रहा है। सपा नेताओं का कहना है कि जिस गाड़ी पर भाजपा का झंडा, समझाे उसमें बैठा गुंडा। हालांकि वन इंडिया हिंदी द्वारा वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जाती है।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा इसकी तहकीकात शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो बाराबंकी जनपद में अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर स्थित एक ढाबा के समीप का बताया जा रहा है।
इस मामले में ढाबा संचालक को भी नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा एक युवक को पकड़कर उससे पूछताछ भी की जा रही है। सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में युवक और युवती कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
कार हाईवे पर एक ढाबे के सामने खड़ी है। कार की बोनट पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगा हुआ है। दावा किया जा रहा है कि कार के अंदर मौजूद कपल रोमांस कर रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहे कपल बेफिक्र होकर मस्ती कर रहे हैं।
इसी दौरान किसी ने चोरी से कार में बैठकर रोमांस कर रहे कपल का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। इसे सपा नेताओं ने जमकर शेयर किया।
इधर, पुलिस की जांच में पता चला है कि कार रायबरेली जनपद में पंजीकृत है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस बारे में सीओ सिटी जगत राम कनौजिया द्वारा मीडिया को बताया गया कि इस मामले में एक युवक को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications