Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मेरठ में लव जेहाद के नाम पर घर में घुसकर लड़के और लड़की के साथ की गई अभद्रता

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने दो अलग-अलग धर्मों को मानने वाले मेडिकल के छात्र और छात्रा के साथ अभद्रता की है। घटना के बाद किसी भी तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई। वहीं, पुलिस का कहना हैं कि इस मामले में कुछ वीडियो मिली है। अगर वीडियो में कुछ भी आपत्तिजनक मिलता है तो कार्रवाई की जायेगी। घटना 23 सितंबर की बताई जा रही है।

couple man handled on the name of love jihad in meerut

मीडिया संस्थानों में छपी खबरों के अनुसार, मामला मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र का है। किठौर कस्बे का एक मुस्लिम युवक और हापुड़ की एक हिंदू लड़की मेरठ मेडिकल कॉलेज के छात्र हैं। छात्रा अपने सहपाठी के आवास पर कुछ किताबें लेने गई थी। तभी वहां किसी ने विहिप कार्यकर्ताओं को फोन करके बुला लिया। विहिप कार्यकर्ताओं ने वहां आकर दोनों के साथ अभद्रता की।

इसके बाद विहिप के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को बुला लिया। विहिप कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस दोनों को थाने ले आई। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर छात्रा ने अपनी मर्जी से कमरे पर आकर अध्ययन करने की बात कहीं। दोनों के परिजनों को बुलाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। परिजन भी कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। वहीं, विहिप कार्यकर्ताओं का कहना है कि युवक ने ऐसे कई लड़कियों को अपने चंगुल में फंस रखा है और उसका मकसद मेडिकल की की पढ़ाई नहीं, भोली-भाली लड़कियों को अपने जाल में फंसकर उन्हें बर्बाद करना है।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने की मानें तो छात्रों से पूछताछ करने के दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। विहिप कार्यकर्ताओं के हंगामे और अभद्रता के मामले पर एसपी सिटी ने कहा कि कुछ वीडियो मिली है, हंगामा करने वालों और उनके संगठन की पहचान कराई जा रही है। कुछ भी आपत्तिजनक मिला तो कार्रवाई होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+