यूपी: प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर दी जान, शादी न होने से थे नाराज, मौत बनी चर्चा का विषय
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में प्रेम-प्रसंग के चलते प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमिका नाबालिग है वहीं प्रेमी की शादी 6 महीने पहले हो चुकी है। शादी ना हो पाने से नाराज प्रेमी ने पहले जहर खाया जिसकी जानकारी प्रेमिका को मिली जिसके बाद प्रेमिका ने भी जहर खा लिया। इलाज के दौरान अस्पताल में युवक की मौत हो गई जबकि प्रेमिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फिलहाल दोनों की मौत के बाद इलाके मे मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि परिवार वाले कुछ भी बोलने को राजी नहीं हैं।

दरअसल घटना थाना सिंधौली के दाउदपुर गांव की है। 22 वर्षीय सुमित का गांव की रहने वाली 16 साल की नाबालिग के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी के मुताबिक सुमित और नाबालिग का पिछले एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन दोनों के परिवार शादी के लिए राजी नहीं हो रहे थे। इसी बीच सुमित की शादी 6 महीने पहले दूसरी लड़की से करा दी गई। लेकिन सुमित का प्रेम प्रसंग चलता रहा। बताया जा रहा है कि सुमित अपनी शादी से बिल्कुल भी खुश नहीं था। इससे नाराज चल रहे सुमित ने सुबह करीब 7 बजे जहर खा लिया। जिसके बाद परिजनों ने सुमित को एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। लेकिन जब फायदा नहीं हुआ तो उसको जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसे बरेली रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी।
प
प्रेमी की मौत की खबर जब प्रेमिका को लगी तो नाबालिग प्रेमिका ने जहर लेकर सीधी खेत पर गई और वहां जाकर उसने जहर खा लिया। काफी देर के बाद परिजनों ने खेत पर जाकर देखा तो नाबालिग जमीन पर पड़ी हुई थी। जिसको बाद परिजन नाबालिग को लेकर अस्पताल पहुचे। जहां डाक्टरों ने नाबालिग को भी मृत घोषित कर दिया। प्रेमी प्रेमिका की मौत की खबर इलाके मे चर्चा का विषय बना हुआ है। नाबालिग के शव को मॉरचरी मे रखवा दिया गया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications