हाईवे पर दंपति संग दरिंदगी, खेत में खींचकर पत्नी की हत्या

आगरा। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हाइवे पर मां-बेटी से बलात्कार का मामला अभी लोग भूले भी नहीं थे कि ऐसी ही एक और घटना ने सूबे में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

crime

मामला कासगंज का है, जहां गंगा स्नान कर लौट रहे पति-पत्नी पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाश महिला को खींचकर खेत में ले गए और उसकी हत्या कर दी। बदमाशों ने पति को भी चाकू मारकर घायल कर दिया, जिन्हें गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों ने लगाया गैंगरेप का आरोप

मृतक महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके साथ गैंगरेप किया गया है। हालांकि पोस्टमार्टम में गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 307 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

बाजपुर से कुछ ही दूर स्थित हाईवे पर हुई इस घटना ने 29 जुलाई को बुलंदशहर में एनएच 91 पर नाबालिग बेटी और मां से हुए गैंगरेप की यादें ताजा कर दी हैं।

महिला का गला दबाकर हत्या

पीड़ित परिवार के एक सदस्य ने बताया कि रविवार शाम को उसके अंकल और आंटी कछला घाट से गंगा स्नान कर लौट रहे थे। काफी समय बीतने पर भी जब वो नहीं लौटे तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू की।

पीड़ित के भतीजे धीरू ने बताया कि काफी ढूंढ़ने पर हाईवे से कुछ दूरी पर उसके चाचा खून से लथपथ पड़े थे, जबकि उनसे कुछ ही दूरी पर उसकी आंटी का शव पड़ा हुआ था। उनका गला दबाकर हत्या की गई थी।

क्या कहती है यूपी पुलिस?

वहीं, पुलिस हाईवे पर हत्या की इस थ्योरी पर विश्वास नहीं कर रही है। एसएसपी सुनील कुमार सिंह के मुताबिक, 'पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि दो लोगों ने एक सुनसान रास्ते पर उनपर हमला किया।'

एसएसपी ने बताया कि महिला के परिवार का आरोप है कि उसका पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। पुलिस इस एंगल को ध्यान में रखकर भी मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला का गला दबाया गया है, इसके अलावा उसके शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+